विद्या बालन जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड में विद्या अपने बेहतरीन अभिनय और अदायगी के लिए जानी जातीं हैं। विद्या का अब तक फ़िल्मी सफर बेहद सफल रहा है। छोटे पर्दे से कॅरियर की शुरुआत करने वाली विद्या आज बॉलीवुड के टॉप अभिनेत्रियो मे शुमार हैं ।उन्हें एक राष्ट्रीय पुरूस्कार और 5 बार फिल्मफेयर अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। विद्या बालन भरतनाट्यम और कथक डांस में पूर्ण रूप से पारंगत है!
विद्या का पूरा बचपन अपने परिवारके साथ मुंबई में ही बीता है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की। और संत जेवियर कोलेज से समाजशास्त्र मे स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से सम्पन्न की। विद्या बालन की शादी सिद्धार्थ रॉय कपूर से 14 दिसंबर 2012 को हुई,
विद्या ने कई टीवी कमर्शियल ऐड और टीवी सीरियल में काम किया। विद्या ने प्रसिद्ध टीवी शो हम पांच में भी काम किया है। विद्या जी की कुछ प्रसिद्ध फिल्म -पा, डर्टी पिक्चर, डेढ़ इश्किया, परणिता, भूल भुलैया, कहानी, हमारी अधूरी कहानी।
विद्या बालन कुछ समय पहले ही समाजवादी पेंशन योजना की ब्रैंड अम्बैसेडर बनाई गई हैं.