
बारां. शहर के चारमूर्ति चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया एसटीडी युवक बरसों से रोडवेज को राजस्व की चपत लगा रहा था।
बारां. शहर के चारमूर्ति चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया एसटीडी युवक बरसों से रोडवेज को राजस्व की चपत लगा रहा था। आरोपी महावीर चक्रवर्ती बस स्टैंड के समीप ही एक गुमटी से रोडवेज अधिकारियों और रोडवेज फ्लाइंग टीम के मूवमेंट की जानकारी देता था। परिचालकों को फ्लाइंग से रिमार्क लगाने की कार्रवाई के नाम पर ब्लैकमेल कर अवैध रूप से वसूली करता था। इसके अलावा कोटा, झालावाड़, बारां और अन्य डिपो की फ्लाइंग के मूवमेंट की निगरानी रखता था। परिचालक भी बसों में से सीधे मोबाइल कर इससे फ्लाइंग के मूवमेंट की जानकारी लेते थे। यह सारा नेटवर्क रोडवेज अधिकारियों की नाक के नीचे बस स्टैंड के आसपास से ही चल रहा था, लेकिन रोडवेज की ओर से कार्र्रवाई नहीं की जा रही थी। एसटीडी युवक की गिरफ्तारी के बाद इनकम में बढ़ौतरी हुई है। बारां में 30 जनवरी को यात्रीभार 96 प्रतिशत था, लेकिन कार्रवाई होते ही 31 जनवरी को बढ$कर 100 प्रतिशत हो गया। इसी तरह अन्य डिपो में भी यात्रीभार ओर इनकम पर असर नजर आने लगा है।
मोबाइल में मिले सबूत
झालावाड़ पुलिस ने बताया कि आरोपी महावीर चक्रवर्ती का मोबाइल जब्त किया गया है। उसके मोबाइल में रोडवेज परिचालकों को फ्लाइंग टीम के बारे में सूचना देने की चैङ्क्षटग और रूट चार्ट के बारे में जानकारी देने के सबूत मिले है। फिलहाल इसके मोबाइलों को खंगाला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत 24 दिसंबर को झालावाड़ पुलिस को मिली शिकायत के बाद झालावाड़ पुलिस ने शनिवार को ऑपरेशन क्लीन राइड के तहत कार्रवाई कर पूरे गिरोह का भंडाफोड किया था। इसमें झालावाड़ और कोटा के अलावा बारां से महावीर चक्रवर्ती समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से प्रकरण को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है।
लोगों को दिखाता था अधिकारी सा रौब
रोडवेज सूत्रों का कहना है कि आरोपी महावीर रोडवेज कर्मचारियों के साथ इतना घुला मिला हुआ था कि कई बार कुछ सारथी व परिचालक के साथ अधिकारी के जैसा रौब दिखाते हुए बर्ताव करता था। इसके अलावा झालावाड़ से गिरफ्तार किया गया आरोपी नरेन्द्र ङ्क्षसह राजावत गिरोह के सरगना के तौर पर काम करता था। वह रोडवेज के अधिकारियों को डराने धमकाने से भी नहीं चूकता था। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उसे भी कई बार एक एसटीडी ने धमकी दी थी। यह एसटीडी किसी परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और किसी परिचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर भी दबाव बनाते थे।
रोडवेज की आय एक दिन में दोगुना हुई
झालावाड़. ‘बाढ़ ही खेत को खा रही थी’ यह कहावत रोडवेज में सटीक बैठ रही है। जनवरी माह में रोडवेज के झालावाड़ डिपो की रोजाना की औसत आय 4.82 लाख रुपए थी। पुलिस के मुखबिर गिरोह के खुलासे के बाद शनिवार को वह आय दोगुना बढ$कर 9.55 लाख रुपए हो गई। यह नकद जमा राशि है। एक दिन में आय में जबरदस्त इजाफा देखकर अधिकारी भी हैरान है। जनवरी में डिपो की कुल आय करीब 1 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपए रही। पिछले लम्बे समय से रोडवेज घाटे में चल रही है। घाटे का आलम यह है कि कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह देना भी मुश्किल हो रहा है।
बारां डिपो की आय
29 जनवरी 9 लाख 13491
30 जनवरी 9 लाख 9308
31 जनवरी 9 लाख 37298
झालावाड़ : बढ़ा यात्रीभार
30 जनवरी 2025 98 प्रतिशत
30 जनवरी 2026 111 प्रतिशत
31 जनवरी 2025 98 प्रतिशत
31 जनवरी 2026 110 प्रतिशत
Published on:
01 Feb 2026 10:34 pm

बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
