मौसम विज्ञानियों का अलर्ट है कि, एक और पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल बनेगा। इसके 17 अप्रैल तक सक्रिय रहने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ से कानपुर समेत कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन, महोबा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में 13 से 17 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। गर्मी के इस सीजन की यह पहली बारिश होगी।