मौसम विभाग लगातार चेतावनी जारी कर रहा है कि, यूपी में कई जिलों में पारा लगातार बढ़ रहा है। गर्मी अपने पूरे शबाब पर रहेगी। साथ ही 12 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के गुरुवार के आंकड़ों पर गौर करें तो यूपी का सबसे गर्म शहर आगरा रहा है। 15 मार्च से अधिकतर दिन आगरा, यूपी के सबसे गर्म शहरों में शुमार है। गुरुवार को आसमान से अंगारे बरसे और आगरा में पारा बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके बाद दूसरा नंबर पर प्रयागराज, फिर वाराणसी तीसरा सबसे गर्म शहर साबित हुआ। आगरा में दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है।