Yogi Cabinet Expansion 2.0: योगी कैबिनेट की विस्तार में साहिबाबाद से बीजेपी विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। आइए जानते हैं कौन हैं सुनील शर्मा...?
Yogi Cabinet Expansion 2.0: योगी सरकार आज यानी मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ। ओपी राजभर (OP Rajbhar), दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan), अनिल कुमार सहित बीजेपी विधायक सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने मंत्री पद की शपथ ली। सुनील शर्मा (Sunil Sharma) साहिबाबाद से विधायक हैं। उनकी गिनती ब्राह्मण के कदावर नेताओं में होती है। इतना ही नहीं सुनील शर्मा (Sunil Sharma) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) दोनों का बेहद करीबी भी माना जाता है।
15वीं विधानसभा सुनील शर्मा में गाजियाबाद की सीट से विधायक बने थे। उसके बाद 17वीं और 18वीं विधानसभा में वह साहिबाबाद की सीट से चुनकर विधायक आए हैं।
यह भी पढ़ें: कौन दारा सिंह चौहान, जिन्हें बीजेपी ने दिया तोहफा
सुनील शर्मा बना चुके हैं इलेक्शन जीतने का रिकॉर्ड
सुनील शर्मा साहिबाबाद विधानसभा सीट से BJP के लगातार दूसरे विधायक हैं। वह शर्मा पेशे से वकील हैं और भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य हैं। सुनील वही विधायक हैं, जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे देश में सबसे ज्यादा 2.14 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।
सुनील शर्मा से पहले महाराष्ट्र के NCP नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में 1.65 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2022 में सुनील शर्मा ने अपना ही 2017 का रिकॉर्ड तोड़ा था। विधानसभा चुनाव 2017 में उन्हें 2 लाख 62 हजार 741 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 50 हजार 685 वोटों के अंतर से हराया था।
सुनील शर्मा ने कुंडा सीट से निर्दलीय बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya) का भी रिकॉर्ड तोड़ा था। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया ने 88,255 वोटों से जीत दर्ज करके रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह रिकॉर्ड तोड़कर सुनील शर्मा चर्चा में आए थे।