scriptबहू अपर्णा भी छोड़ेंगी अखिलेश का साथ! | Will Aparna Yadav also going to leave Akhilesh? | Patrika News
लखनऊ

बहू अपर्णा भी छोड़ेंगी अखिलेश का साथ!

सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव के साथ एक मंच पर दिखीं मुलायम की छोटी बहू।
 

लखनऊOct 13, 2018 / 02:31 pm

Ashish Pandey

aparna yadav

बहू अपर्णा भी छोड़ेंगी अखिलेश का साथ!

लखनऊ. सपा से नाराज होकर शिवपाल सिंह यादव ने अपना अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना लिया। वहीं अब यह भी खबरें चर्चा में हैं कि क्या मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी अखिलेश का साथ छोड़ेंगी। मतलब क्या अपर्णा भी समाजवादी पार्टी छोड़ कर शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा में शामिल होंगी। यह चर्चा उस समय आम हो गई जब शुक्रवार को राजधानी के पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया हॉल में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के 15वां स्थापना दिवस समारोह में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी पहुंचीं।
शिवपाल के मोर्चा में शामिल हो सकती हैं
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव थे। इस कार्यक्रम में २४ राजनैतिक दलों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजन शिवपाल सिंह यादव के साथ अपर्णा यादव भी मंच पर दिखीं। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा आम हो गई कि अब अपर्णा यादव भी सपा को छोड़ सकती हैं और शिवपाल के मोर्चा में शामिल हो सकती हैं।
सेक्युलर मोर्चा में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं
बतादें कि अपर्णा यादव पीएम मोदी के एक कार्यक्रम में भी बहुत पहले शामिल हुई थीं, वहीं वह सीएम योगी से भी कई बार मुलाकात कर चुकी हैं उसको लेकर भी उनके दूसरे दल में जाने की चर्चा होती रही है। अपर्णा यादव ने सपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव राजधानी के कैंट से लड़ा था, लेकिन वह भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। उसके बाद यूपी में भाजपा की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। योगी के सीएम बनने के बाद अपर्णा यादव उनसे मिलने पहुंची थीं तो उस समय भी यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा छोडऩे वाली हैं। लेकिन शनिवार को जब मुलायम की छोटी बहू शिवपाल सिंह यादव के साथ एक मंच पर नजर आईं जो उनके सपा छोड़कर शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो