21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला पुलिसकर्मी ने वकील को जड़ा थप्पड़, मौके पर फोर्स तैनात

पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि सिगरेट पीकर धुआं उसके मुंह पर छोड़ दिया। इस पर उसने वकील को थप्पड़ मार दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Gopal Shukla

•

Jan 19, 2023

lko.jpg

लखनऊ में एक बार फिर पुलिसकर्मी और वकील आमने-सामने आ गए। घटना पुराने हाईकोर्ट बिल्डिंग के बाहर की है। महिला पुलिसकर्मी के वकील को थप्पड़ मारने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।

महिला पुलिसकर्मी के अनुसार, "पुराने हाईकोर्ट के पास खड़ी थी। जहां वकील ने सिगरेट पीकर धुआं उसके मुंह पर छोड़ दिया। नाराजगी जताने पर वकील बदतमीजी करने लगा"। इसके बाद वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

इससे पहले 2 जनवरी को भी पुलिस और वकीलों में टकराव देखने को मिला था। नाराज वकीलों ने हाइवे और पुलिस थाने का घेराव की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने 300 वकीलों पर केस दर्ज किया था। मामले पर पुलिस ने बताया था कहा कि दो सब इंस्पेक्टरों ने एक वकील को हिरासत में लिया था। जहां वकील के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। इसी घटना को लेकर वकील विरोध कर रहे थे।