
डब्लूपीएल के ऑक्सन में आरसीबी ने प्रेमा रावत को अपने साथ जोड़ा है
WPL Auction 2025:वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) की नीलामी में क्रिकेटर प्रेमा रावत चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी हैं। रविवार को हुई डब्लूपीएल की नीलामी में उत्तराखंड की छह खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। बागेश्वर जिले के दूरस्थ गांव सुमटी की विस्फोटक बल्लेबाज और लेग स्पीनर गेंदबाज प्रेमा रावत ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर इतिहास रच दिया है। डब्ल्यूपीएल के लिए रविवार को हुए ऑक्शन में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्रेमा को 1.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। इसी के साथ प्रेमा रावत डब्लूपीएल में चौथी महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। प्रेमा रावत के चयन से राज्य सहित पूरे जिले में खुशी की लहर छाई हुई है। पहाड़ की बेटी अब दुनिया की सबसे बड़ी महिला प्रीमियर लीग में जलवा बिखेरेगी।
दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ की लेग स्पिन गेंदबाज प्रेमा का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। डीसी ने प्रेमा को अपने साथ जोड़ने के लिए रकम बढ़ाई,। हालांकि आखिर में 1.20 करोड़ में आरसीबी ने प्रेमा को अपनी टीम से जोड़ लिया। वहीं भारतीय महिला टीम में जगह बना चुकी राघवी को आरसीबी और नंदिनी को डीसी ने 10-10 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपनी टीम में जोड़ा। प्रेमा के पिछले क्रिकेट रिकॉर्ड को देखते हुए उनकी बोली इतनी महंगी लगी।
डब्लूपीएल ऑक्सन में उत्तराखंड के देहरादून की नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल्स और राघवी बिष्ट को आरसीबी ने 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा रावत, राघवी बिष्ट और नंदिनी कश्यप को दो टीमों ने अपने साथ जोड़ा। उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में मसूरी थंडर्स टीम को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत दिलाने वाली प्रेमा के लिए ऑक्शन में आरसीबी और डीसी के बीच जबरदस्त जंग चली। अल्मोड़ा की एकता बिष्ट भी आरसीबी की ओर से खेलेंगी।
Updated on:
16 Dec 2024, 8:41 AM IST
Published on:
16 Dec 2024, 8:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.