
CM Yogi Adityanath File Photo
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अभी तक की सबसे ज्यादा पुलिस में 1 लाख 43 हज़ार हुई हैं। ये यूपी में आज तक किसी सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर भर्ती नहीं की है। लेकिन भाजपा सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, बेसिक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर 1 लाख 25 हज़ार 987 से अधिक युवा चयनित हुए हैं।
इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा में 1112, सहकारिता में 726, नगर विकास में 700, सिंचाई एवं जल संसाधन में 3309, तकनीकी शिक्षा में 365, वित्त विभाग में 614, कृषि विभाग में 2059, आयुष विभाग में 1065, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 28622, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में 8556 और अन्य विभागों के तहत 8132 से अधिक भर्तियां की गई हैं। वहीं साढ़े तीन लाख से ज्यादा युवाओं को संविदा पर सरकारी नियुक्ति दी गई है। विभिन्न आयोगों से भी सवा लाख से ज्यादा लोगों की भर्ती कर सरकारी नौकरी दी गई। ये हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं। जो कि अब तक की अन्य सरकारों से सबसे ज्यादा हैं।
100 दिन की प्लानिंग से चल रही सरकार
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हमारी सरकार 100 दिन का प्लान लेकर चल रही है, जिससे अब तक हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि मेडिकल, शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा स्कूल, कालेज और हॉस्पिटल में भर्तियाँ की हैं। जिससे सीधे तौर पर जनता जुड़ी हुई है। वहीं 4 जुलाई को योगी आदित्यनाथ ने भर्ती को लेकर प्रेस कांफ्रेस में भी मीडिया से जानकारी दी थी।
Published on:
13 Jul 2022 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
