
Youth Going to meet His Sister on day of Bhai Dooj Got Killed by Goons
लखनऊ. Youth Going to meet His Sister on day of Bhai Dooj Got Killed by Goons. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाई दूज के दिन एक युवक की हत्या हो गई। बदमाशों ने पीट-पीट कर युवक की हत्या कर दी। युवक बहन से मिलने के लिए घर जा रहा था। पुलिस का कहना है कि युवक के चेहरे पर वार किया गया है और सूचना पर पुलिस ने शिनाख्त करवाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ग्रामीण हरदेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
गांव जाने की बात कह कर निकला था घर से
मौके पर फॉरेंसिक और फिंगर एक्सपर्ट की टीम पहुंची और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाने लगा। मृतक के चेहरे पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। युवक के पास से उसका मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ और इसके बाद उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम राहुल है। वह काकोरी क्षेत्र के जिल्हापुर गांव का रहने वाला था। उसके बड़े भाई रिंकू का कहना है कि राहुल रात करीब नौ बजे माल के कोलवा गांव जाने की बात कहकर अपाचे मोटरसाइकिल से निकला था। लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। उसकी खोजबीन की गई। वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण हरदीश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। हत्या की वजह पर जांच की जा रही है।
Published on:
06 Nov 2021 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
