
मौसम ने लिया यू-टर्न, धुआंधार बारिश से बदला मिजाज ( Photo - Patrika )
CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। कई जिलों में बीते तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते नदी नालों की धार तेज हो गई है। ( CG News ) इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि बस्तर, नारायणपुर और दुर्ग में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।
दरअसल मध्यप्रदेश में बने लो-प्रेशर एरिया का असर छत्तीसगढ़ पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मध्यम से भारी वर्षा हुई है। रविवार को तापमान की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें।
पश्चिम बंगाल के गंगा और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर निन दबाव बनने से बारिश हो रही है। अगले चार दिनों में भी हल्की और मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। 25 से 29 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है।
एक जून से अब तक जिले में 626 मिमी बारिश हुई है। महासमुंद में 539 मिमी, सरायपाली में 629 मिमी, बसना में 586 मिमी, पिथौरा में 826 मिमी, बागबाहरा में 591 मिमी, कोमाखान में 591 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 24 अगस्त को महासमुंद में 2, सरायपाली में 6, बसना में 0.8, पिथौरा 1.6, बागबाहरा 3 और कोमाखान 3.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। औसत वर्षा से लगभग 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
पिछले कुछ दिनों से बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। खेती-किसानी के लिए पानी मिल गया। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
Updated on:
25 Aug 2025 07:09 pm
Published on:
25 Aug 2025 07:08 pm

बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
