1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाम वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ, प्रतीक चिन्ह का हुआ आवंटन

सरायपाली विधानसभा में 8, बसना 15, खल्लारी 20 और महासमुंद 15 प्रत्याशी मैदान में

2 min read
Google source verification
cg news

नाम वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ, प्रतीक चिन्ह का हुआ आवंटन

महासमुंद. विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत 5 नवंबर सोमवार को अभ्यर्थिता वापस लेने के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची के साथ प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया गया।

इसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-39 सरायपाली के लिए किस्मत लाल नंद इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ), छबिलाल रात्रे बहुजन समाज पार्टी (हाथी), श्याम तांडी भारतीय जनता पार्टी (कमल) पद्मचरण नाग शिवसेना (तीर कमान), प्रभाकर ग्वाल आम आदमी पार्टी (झाडू), महेन्द्र गोविन्द राम खटकर आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया (कोट), रामप्रसाद चौहान भारतीय प्रजातांत्रिक शुध्द गांधीवादी कृषक दल (कलम की निब सात किरणों के साथ) एवं सेतराम भास्कर निर्दलीय (बाल्टी) को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-40 बसना के लिए दुर्गाचरण (डीसी) पटेल भारतीय जनता पार्टी (कमल), देवेन्द्र बहादुर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ), अशोक प्रधान शिवसेना (तीर और कमान), कलेश्वर यादव नेशनल डेमोके्रटिक पिपुल्स फ्रंट (प्रैशर कुकर), त्रिलोचन नायक लुंगीवाला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)(वर्ग में हल जोतता किसान), यागेन्द्र भोई समाजवादी पार्टी (साइकिल), सदानंद साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (बांसुरी), संकल्प दास आम आदमी पार्टी (झाडू), डॉ. अनामिका पाल निर्दलीय (सिलाई की मशीन) केदार नाथ पटेल निर्दलीय (बल्ला), गौरीशंकर पटेल निर्दलीय (कैची), जगदीश सिदार निर्दलीय (टै्रक्टर चलाता किसान), प्रहलाद बरिहा निर्दलीय (कप और प्लेट), महेन्द्र राव निर्दलीय (चाबी), एवं सम्पत अग्रवाल निर्दलीय (सीटी) को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र-42 महासमुंद के अंतर्गत पूनम चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी (कमल), विनोद चंद्राकर इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ), अशोक सोनी आंबेडकराइट पार्टी आफ इंडिया (कोट), कृष्ण कुमार चंद्राकर राष्ट्रीय जनसभा पार्टी (नारियल फार्म), डेजीरानी नेताम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (आरी), त्रिभुवन महिलांग जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)(वर्ग में हल जोतता किसान), परसराम धु्रव लहंगर वाले छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी (टै्रक्टर चलाता किसान), संजय यादव आम आदमी पार्टी (झाडू), कौशल देवांगन निर्दलीय (सिलाई मशीन), गंगूराम ठाकुर निर्दलीय (कांच का गिलास), टीके डड़सेना निर्दलीय (सिरिंज), पूजा धु्रव निर्दलीय (गैस सिलेण्डर), पंकज साहू निर्दलीय (सीटी), मनोजकांत साहू निर्दलीय (गुब्बारा) एवं डॉ. विमल चोपड़ा निर्दलीय (कैंची) को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है। अब विधानसभा चुनाव २०१८ की तस्वीर साफ हो
गई है।

इन्होंने लिया नाम वापस
सोमवार को जिन अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया उनमें विधानसभा क्रमांक- 39 सरायपाली से प्रतिभा ग्वाल, लोकनाथ बारी एवं जय कोसरिया, विधानसभा-40 बसना से सुमित अग्रवाल एवं सुनिता चौधरी, विधानसभा-41 खल्लारी से भानू साहू एवं विधानसभा-42 महासमुंद से विश्राम सिंह धु्रव, मो. ईस्माइल खान, रतनालाल जांगड़े, नानजी बाघमारे, जय कोसरिया एवं रमेश साहू शामिल हैं। इस तरह ५ नवंबर को चारों विधानसभा से 12 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया।

विधानसभा खल्लारी के अंतर्गत द्वारिकाधीश यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ), बसंता ठाकुर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (घड़ी), मोनिका दिलीप साहू भारतीय जनता पार्टी (कमल), कुमार गोड़ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (आरी), गोवर्धन निषाद राष्ट्रीय जनसभा पार्टी (नारियल फार्म), नंदकुमार निषाद पिछड़ा समाज पार्टी यूनाईटेड (सीटी), परेश बागबाहरा जकांछ (जे) (वर्ग में हल जोतता किसान), लोकेश्वर चंद्राकर (लोकू) शिवसेना (तीन-कमान), संतोष चद्रांकर आम आदमी पार्टी (झाडू), चंपालाल पटेल निर्दलीय (चारपाई), जागेश्वर(जुगनू) चंद्राकर निर्दलीय (ट्रैक्टर चलाता किसान), तेजसिंह निर्दलीय (कैल्कूलेटर), दयाराम निर्दलीय (बाल्टी), भूखनलाल साहू निर्दलीय (करनी), भूवनलाल साहू निर्दलीय (कैमरा), भेखलाल साहू उर्फ भेखू निर्दलीय (कैंची), मोहिनी राजेन्द्र पांड़े निर्दलीय(कांच का गिलास), रामअवतार धु्रव निर्दलीय(ब्लैकबोर्ड), रोशन टाण्डे निर्दलीय (ब्रश) एवं मो. सर्फराज निर्दलीय (एअरकंडीश्नर) को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया
गया है।

Story Loader