महासमुंद. सिंघोड़ा पुलिस व साइबर सेल की टीम ने रेहटीखोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा से रायपुर गांजा का परिवहन कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 25 किलो गांजा (कीमती पांच लाख रुपए) जब्त किया।
बरगढ़ ओडिशा की तरफ से कार क्रमांक सीजी 04 एमएक्स 6234 महासमुंद की ओर आ रही थी। पुलिस ने एनएच-53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका। वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम-पता शेख जावेद (28) निवासी वार्ड-61 मठपुरैना बजरंग चौक रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर और दूसरे व्यक्ति ने रवि मिश्रा (31) निवासी वार्ड-55 श्रीराम मैदान के पास संतोषी नगर रायपुर बताया। पूछताछ के दौरान जवाबों में विभिन्नता पाए जाने पर संदेह प्रतीत होने पर वाहन की तलाशी ली गई। एक प्लास्टिक बोरी में 24 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती लगभग 5 लाख रुपए पाया गया। जिसे जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।