scriptनेपाल में 13 भारतीय युवक गिरफ्तार, काम सुन हैरान हो जाएंगे | Patrika News
महाराजगंज

नेपाल में 13 भारतीय युवक गिरफ्तार, काम सुन हैरान हो जाएंगे

नेपाल से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां की पुलिस ने दर्जन भर भारतीयों को एक सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया है। सभी के पास से काफी मात्रा में यह समान बरामद हुए हैं।

महाराजगंजMay 10, 2024 / 09:31 am

anoop shukla

पुलिस को सूचना मिली की भारत से आए कुछ युवक बुटवल के उप महानगर पालिका वार्ड नंबर 11-कालिकानगर में अंजन शर्मा के घर पर किराए पर रह रहें हैं और वहां अवैध धंधे का संचालन कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 13 भारतीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि फेयर प्ले (ऑनलाइन सट्टा साइट) के माध्यम से भारतीय युवकों द्वारा जुआ खेलाने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर भारत से आए युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय युवकों के पास से 13 लैपटॉप, 40 मोबाइल सेट, 13 सिम कार्ड, भारतीय बैंक के चेकबुक आधार कार्ड को जब्त किया गया है।
पकड़े गए युवक मुकेश कुमार, रविंद्रर सिंह, जुगल किशोर, महेंद्र चौधरी, राम चौधरी, रोहित दास, भीमसेन चौधरी, मनोज कुमार, अनिल चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रवीण कुमार चौधरी राजस्थान, वसीम खान गोरखपुर उत्तर प्रदेश व समीम खान कोलकाता वेस्ट बंगाल का रहने वाला है।
एसपी रुपनदेही रंजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियोंं को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

Hindi News/ Mahrajganj / नेपाल में 13 भारतीय युवक गिरफ्तार, काम सुन हैरान हो जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो