तमाम कानून और सख्ती के बावजूद बालश्रम पर लगाम नहीं लग पा रही है। केंद्र के अलावा प्रदेश में बाल संरक्षण आयोग भी इसे रोकने के लिए कार्य कर रहा है फिर भी मैनपुरी में कई दुकानों और कारखानों में बच्चों से श्रम करवाया जा रहा है। अब प्रशासन इसके लोकर सख्त हो गया है। डीएम के आदेश पर कई दुकानों पर छापा मारा गया जहां बच्चे श्रम करते मिले।