शहीदों की याद में 23 जनवरी से लगने वाले मेले के प्रबंधक राज त्रिपाठी ने बताया कि 23 जनवरी से 10 फरवरी तक लगने वाले मेले का हर दिन खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इस मेले में प्रमुख रुप से शहीद प्रदर्शनी, नाटक, विराट दंगल, पेंशनर्स सम्मेलन, स्वास्थ्य शिविर, कलम आज उनकी जय बोल, शहीद रज कलश यात्रा, शहीद परिजन सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, विधिक साक्षरता सम्मेलन, किसान पंचायत, स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन, शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता, लोकनृत्य प्रतियोगिता, पत्रकार सम्मेलन, कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन आदि प्रमुख कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र होंगे।