साहस
किसी भी काम को पूरा करने के लिए साहस का होना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने बिजनेस को सफल बनाना चाहते हैं तो आपमें मुश्किलों का सामना करने का साहस होना चाहिए, रिस्क लेने का साहस होना चाहिए, विफलता स्वीकार करने का साहस होना चाहिए। यही सब गुण आपके टीम मेंबर्स में भी होने चाहिए तभी वह एक साथ चैंपियन टीम बनाएंगे। साहस न होने पर आपकी टीम मुश्किलों में बिखर सकती है।