
startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi,
क्या कभी सोचा है कि धीरूभाई अंबानी, जमशेदजी नुसारवानजी टाटा और स्टीव जॉब्स के साथ-साथ सुनील मित्तल, गौतम अदानी, अजीम प्रेमजी, मुकेश अंबानी, रतन नवल टाटा, लक्ष्मी मित्तल, नन्दन नीलेकणि सरीखे बिजनेस महारथियों में क्या कॉमन है? इन सभी उद्योगपतियों ने अपने सपनों के लिए धैर्य के साथ कठिन मेहनत, अदम्य साहस दिखाया। साथ ही, संसाधनों के अभाव को सपने साकार करने की राह में रोड़ा नहीं बनने दिया।
मेहनत और विजन का मेल
रिलायंस के फाउंडर धीरुभाई अंबानी गिरनार की पहाडिय़ों पर तीर्थयात्रियों को पकौड़े बेचते थे। फोर्ड के फाउंडर हेनरी फोर्ड मशीनरी शॉप में अप्रेंटिस की नौकरी करते थे। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और एप्पल के महत्वपूर्ण संस्थापकों में शुमार स्टीव जॉब्स ने अपनी शिक्षा पूरी नहीं की थी पर उनके पास सपनों को पूरा करने का विजन था।
विजुअलाइज करें
विजुअलाइजेशन यानी मन में सपनों को साकार होते हुए देखना। जब लक्ष्य की मन में तस्वीर बनाकर देखते हैं तो कामयाबी करीब आती है। महान हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन बचपन से लोगों को हंसाने का सपना देखते थे। यह सपना साकार हुआ और वे महान कलाकार बने।
कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें
अगर बहाने बनाते रहेंगे और कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकलेंगे तो सफलता नहीं मिलेगी। जिसमें साहस होता है वही कुछ बड़ा काम कर सकता है। आरामदायक जिंदगी से निकलकर रिस्क लेना ही होगा।
विफलताएं आएंगी, डरें नहीं
अगर धैर्य रखते हैं और सफल होने के लिए सच्ची कोशिश करते हैं तो सफलता जरूर मिलती है। विफलताएं तो आएंगी पर इनसे डरकर हार न मानें। हार मानकर बैठने से कुछ नहीं मिलता है। कामयाबी के लिए धैर्यपूर्वक कोशिश करें और निराशा से बचें। सफलता की राह में विफलताओं से मिले सबकों को जीवन में उतारें और आगे बढ़ें।
दृढ़ संकल्प
एक बार जब कॅरियर का लक्ष्य निर्धारित हो जाए तो फिर इस बारे में कन्फ्यूजन नहीं रहना चाहिए। मन में आशंका की स्थिति नहीं होनी चाहिए कि जो निर्णय लिया है, वह सफल होगा या नहीं, क्योंकि यदि अपने फैसलों के प्रति आशंकित रहेंगे तो पूरे मन से मेहनत नहीं कर पाएंगे।
इनोवेटिव आइडियाज अपनाएं
आपके पास काम को पूरा करने के लिए इनोवेटिव आइडियाज हों। अगर नई सोच को लेकर आगे बढ़ते हैं, दुनिया के बदलावों पर निगाह रखते हैं तो आप भी नया करने का साहस कर सकते हैं।
Published on:
11 Mar 2020 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनेजमेंट मंत्र
शिक्षा
ट्रेंडिंग
