11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल ट्रांसलेट का किया अनोखा प्रयोग, विदेशी युवती को अपनों से मिलवाया इन दोस्तों ने

तीन दोस्तों-कुणाल, आशीष और प्रिया ने छह घंटे की मशक्कत कर रविवार को गुलाबीनगर घूमने आई, लेकिन अपनों से बिछड़ी चीनी महिला को मिलवा दिया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Mar 18, 2019

success story,Management Mantra,Google Translate,motivational story in hindi,

motivational story in hindi, success story, management mantra, google translate

तीन दोस्तों-कुणाल, आशीष और प्रिया ने छह घंटे की मशक्कत कर रविवार को गुलाबीनगर घूमने आई, लेकिन अपनों से बिछड़ी चीनी महिला को मिलवा दिया। दुकान पर चाय पी रहे तीनों ने जब रोती हुई चीनी महिला को देखा तो उन्हें उसके खोने का पता चला। तीनों ने गूगल ट्रांसलेटर की मदद लेकर मोबाइल पर चाइनीज की बोर्ड खोला और महिला की बातें समझ उसके ठिकाने पहुंचा दिया। शनिवार शाम बापू बाजार से महिला अपने साथियों से बिछड़ गई थी। महिला पर्यटक के लापता होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस में भी खलबली मच गई थी। उसके बाद से ही उसे तलाशा जा रहा था।

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि विदेशी महिला लूओक्सी शनिवार शाम को बापू बाजार में कपड़े खरीदने आई। वहां उसे तीन चीनी पर्यटक और मिल गए। तभी उसका मोबाइल खराब हो गया। महिला ने चौड़ा रास्ता में ही एक शॉप पर अपना मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए दे दिया। उसके बाद वह रास्ता भटक कर पैदल सिंधी कैम्प पहुंच गई। वहां एक लडक़े ने होटल में कमरा दिलवा दिया। रात तक जब महिला अपने होटल नहीं पहुंची तो उसके साथियों ने माणक चौक थाने में पहुंचकर सूचित किया।

अभय कमान पर रात पर निगरानी रखती रही पुलिस
विदेशी पर्यटक के खो जाने पर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस महकमे ने रात पर सर्च अभियान किया। अभय कमान सेंटर में रात भर चौड़ा रास्ता, नेहरू बाजार और अन्य जगहों पर लगे कैमरों पर सुबह तक निगरानी रखी। पुलिस ने महिला की खोज में होटल, धर्मशाला, रैन बसेरे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सर्च अभियान किया। वायरलैस सेट पर रात भर विदेशी महिला को ढूंढने का मैसेज चलता रहा। महिला रविवार को सिंधी कैम्प होटल से निकली और पैदल ही चौड़ा रास्ता पहुंची। वहां चाय दुकान पर तीन छात्र कुणाल, आशीष और प्रिया चाय पी रहे थे। विदेशी महिला उनके पास गई और रोने लग गई।

भाषा को समझा, फिर पुलिस तक पहुंचाया
कुणाल, आशीष और प्रिया ने बताया कि सुबह दस बजे वे तीनों चौड़ा रास्ता स्थित दुकान चाय पी रहे थे। वहां उन्हें रोती हुई महिला मिली। महिला को अंग्रेजी नहीं आती थी। हमने मोबाइल पर गूगल ट्रांसलेटर पर चायनीज की-बोर्ड डाउनलोड किया। महिला उस पर चायनीज में लिखती और इंग्लिश में ट्रांसलेट होता। तब उसने पूरी बात बताई। महिला के साथ हम अलग-अलग गाड़ी से चौड़ा रास्ता मोबाइल की दुकान पर गए, वहां से उसका मोबाइल लेकर रायसर प्लाजा पहुंचे। उसे नया मोबाइल दिलवाया। नए मोबाइल में सिम लगाकर उसके दोस्तों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद हम महिला को चौड़ा रास्ता स्थित पर्यटक सहायता केंद्र लेकर जा रहे थे तभी नेहरू बाजार के पास पुलिस पहुंच गई और वे सभी को थाने लेकर आ गए। पुलिस ने सभी को धन्यवाद दिया।

15 मार्च को आई थी जयपुर
विदेशी महिला ग्रुप के साथ मुंबई, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर होते हुए 15 मार्च को जयपुर घूमने आईं। महिला अपने ग्रुप के साथ सी-स्कीम में एक होटल में ठहरी हुईं थी।