2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्क फ्रॉम होम में ध्यान रखें ये बातें तो होंगे कामयाब

कई कंपनियों की लॉकडाउन के कारण हालत खराब हो गई है। कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी हैं। अब सबसे ज्यादा ध्यान कॉस्ट कटिंग की ओर दिया जाने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 22 Jun 2020, 7:22 AM IST

work from home,

work from home,

कई कंपनियों की लॉकडाउन के कारण हालत खराब हो गई है। कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी हैं। अब सबसे ज्यादा ध्यान कॉस्ट कटिंग की ओर दिया जाने लगा है। इसी के चलते कुछ कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। आने वाले समय में इस तरह का चलन बढ़ सकता है। जब आप दफ्तर जाते हैं तो आपको लगता है कि आप काम कर रहे हैं। आपको पता होता है कि कोई मीटिंग कितनी जरूरी है या किसी सेमिनार का महत्व कितना अधिक है पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने पर आपको महसूस होता है कि आप अपने समय को दफ्तर आने-जाने, मीटिंग्स में और खुद को व्यस्त दिखाने में बर्बाद कर रहे हैं।

समय बचता है
कई शोध बताते हैं कि दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में लोग साल भर दफ्तर आने-जाने में जितना समय खर्च करते हैं, वह उनके एक महीने के कामकाजी घंटे के बराबर है। ऐसे में उनकी प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है। घर से काम करने पर यह समय बच जाता है और आपकी एनर्जी भी बनी रहती है। आप इस ऊर्जा को काम को बेहतर बनाने में कर सकते हैं।

मदद को कोई नहीं
कंपनी के लिहाज से देखें तो घर से काम करते समय आपको अपने काम को ज्यादा सुव्यवस्थित करना पड़ता है। यहां आपकी मदद करने के लिए कोई नहीं होता है। लेकिन दफ्तर जाने के लिए यदि कम लोग बाहर निकलेंगे तो सडक़ों से ट्रैफिक कम हो सकता है। हालांकि इस दौरान कई बातों को ध्यान रखना जरूरी होता है। वर्क फ्रॉम होम का अर्थ नहीं कि आप सारा समय काम करते रहें।

काम की प्राथमिकता रहे
कर्मचारी और कंपनियों दोनों को समझना चाहिए कि निजी जीवन के लिए समय निकालना जरूरी है। इसलिए कामकाज के समय को निर्धारित करें। साथ ही कर्मचारियों को काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। वे ऑफिस की तरह घर में भी ब्रेक ले सकते हैं, पर काम की प्राथमिकता को कम नहीं कर सकते।

परिणाम केंद्रित बनें
घर पर काम करते हुए रिजल्ट ओरिएंटेड रहना पड़ेगा क्योंकि कंपनी आपके प्रयासों को नहीं, बल्कि सिर्फ परिणामों पर गौर करेगी। वर्क फ्रॉम होम करने के लिए आपके पास सही सेटअप होना भी जरूरी है।