ऐसे करें सोशल मीडिया पर शुरुआत
अगर आप स्वयं को पॉपुलर बनाना चाहते हैं तो आपमें वो सब कुछ होना चाहिए जिसे जनता बार-बार देखना पसंद करें। यह आपका कोई लेख, वीडियो, सलाह, अदाकारी, कॉमेडी, या कुछ भी हो सकता है, यदि लोगों को वह पसंद आएगा तो वो आपको फॉलो करना चाहेंगे। सोशल मीडिया के जरिए बहुत से ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने रातों-रात प्रसिद्धि पाई है। दुनिया भर में फेमस होने के लिए हुनर का होना ही जरुरी नहीं है, उसे सही प्लेटफार्म पर सही समय पर दुनिया तक पहुंचना भी चाहिए। सोशल मीडिया में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर अपनी प्रोफाइल बनाकर शुरुआत करनी चाहिए। फॉलोवर बढ़ाने के लिए आपको शुरुआत में थोड़ा समय भी लग सकता है। लेकिन कंटेंट की क्वालिटी को देखकर पब्लिक आपसे जुडऩा चाहेगी और आपको फॉलो करेगी।