29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम

इंदौर बाजार . 5-1-2024- आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64260 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73250 रुपए किलो

6 min read
Google source verification

इंदौर

image

Vishal Mate

Jan 05, 2024

22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट से सोने के दाम कम हुए। बाजार में 22 कैरेट सोना 58860 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। कॉमेक्स पर सोना 2039.60 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.95 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63125 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58860 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73100 व टंच 73250 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64260 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73250 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।
--
आवक बढऩे से प्याज के दाम घटे
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढऩे से प्याज के भाव में कमी आई। प्याज की 25, आलू की 8 तथा लहसुन की 3 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1200 से 1400, राशन 1000 से 1200, प्याज बेस्ट नई 1800 से 2200, मीडियम 1400 से 1700, गोल्टा 1000 से 1200, गोल्टी 700 से 800, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 20000 से 23000, देशी लहसुन 18000 से 19000, एवरेज 17000 से 18000, बारिक 12000 से 13000 रुपए क्विंटल बिका।
------------

सूरजमुखी तेल की खपत बढऩे से सोया उद्योग चिंतित
कमोडिटीज
इंदौर. प्रदेश में पिछले पांच वर्षों से सूरजमुखी तेल की मांग एवं खपत में बढ़ोत्तरी हो रही है जिससे सोया उद्योग की चिंता बढऩे लगी है क्योंकि वहां सोयाबीन तेल की मांग घटने लगी है। दरअसल दोनों खाद्य तेलों की कीमतों में अंतर काफी घट गया है जबकि सूरजमुखी तेल की आपूर्ति एवं उपलब्धता बढ़ गई है।
आर्थिक विकास संस्थान की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रदेश में अब खाद्य तेल उपभोक्ताओं की पसंद एवं प्राथमिकता में बदलाव आने लगा है और खासकर शहरी क्षेत्रों में सूरजमुखी तेल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। वर्ष 2018 से 2022 के बीच 16 प्रतिशत उपभोक्ता सूरजमुखी का उपयोग करते थे जबकि वर्ष 2023 में इसकी संख्या बढक़र 24 प्रतिशत पर पहुंच गई। वर्तमान समय में सूरजमुखी तेल का औसत खुदरा मूल्य 124.28 रुपए प्रति लीटर एवं सोया तेल का 124.01 रुपए प्रति लीटर चल रहा है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1600 से 1620, मुंबई मूंगफली तेल 1620, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 880 से 885, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 825 से 830, मुंबई सोया रिफाइंड 870 से 875, मुंबई पाम तेल 820 से 825, इंदौर पाम 877, राजकोट तेलिया 2540, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 805 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6500, रायड़ा 4800 से 4900, सोयाबीन नई 4550 से 4700 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41800 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतुल 4925, लक्ष्मी 4800, सांवरिया इटारसी 4775, खंडवा 4800, रुचि 4710, धानुका 4850, एमएस नीमच 4790, एमएस पचोर 4790 व एवी 4750 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1750, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1725, बुरहानपुर 1725, अकोला 2800 रुपए।
-----------------
आयातित तुवर में जोरदार गिरावट
इंदौर. आयातित तुवर में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। तुवर लेमन मुंबई पोर्ट पर 9050 रुपए क्विंटल के सौदे हुए। चना और मसूर में उठाव कमजोर रहा। मूंग दाल में सुधार आया। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि सरकारी नीतियों के चलते दलहनों में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे है। केन्द्र सरकार भारत को दिसम्बर 2027 तक दलहन-दाल के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने दावा किया है कि जनवरी 2028 से देश में विदेशी दलहनों का आयात पूरी तरह बंद हो जाएगा। वर्ष 2014-15 के दौरान देश में 43.60 लाख टन दलहनों का आयात हुआ था जो 2023-24 के वित्त वर्ष में नवम्बर 2023 तक घटकर 21.70 लाख टन रह गया। पूरे वित्त वर्ष के दौरान दलहनों का कुल आयात 30 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5350, काबुली सूडान 6800, मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन नई 9050, गजरी 7850 व उड़द एफएक्यू 8600 रुपए।
दलहन: चना 5800, विशाल 5650 से 5700, डंकी 5200 से 5300, मसूर 5900 से 5925, तुवर महाराष्ट्र 8500 से 8700, कर्नाटक 8700 से 9000, निमाड़ी 7500 से 8000, मूंग 8500 से 8600, बारिश का मूंग 9000 से 9600, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8200 से 8700, मीडियम 7000 से 7700, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7400 से 7500, मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 10900 से 11000, फूल 12000 से 12100, बेस्ट तुवर दाल 13100 से 14300, ब्रांडेड तुवर दाल 14700, मूंग दाल मीडियम 10100 से 10200, बोल्ड 10300 से 10400, मूंग मोगर 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, उड़द दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, उड़द मोगर 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15900, (42-44) 15600, (44-46) 15400, (58-60) 13900 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
--------------
कलर वाली सौंफ का दाम घटकर 150 रुपए किलो
इंदौर. पिछले दिनों कलर वाली सौंफ 250 रुपए किलो बिकी थी अब इसका दाम घटकर 110 से 150 रुपए किलो पर आ गया है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकी बेहतर कमजोर रहने से सौंफ में गिरावट आई है। जीरे के भाव में 10 रुपए किलो की तेजी आई। वायदा में कारोबार में सटोरियों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे जीरे के भाव बढ़ गए है। चालू पेराई सत्र का असर शकर में मंदी छाई है।
शकर एस 3860 से 3900, शकर एम सुपर 3950 से 3970, गुड़ भेली 3500 से 3600, कटोरा 3700 से 3800, ग्लास 4300 से 4500, लड्डू 4000 से 4100, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 108 से 115, छोटा 95, रायलरतन साबूदाना लूज में 6800, 1 किलो पैकिंग में 7150, सच्चामोती लूज में 6650, 1 किलो पैंकिंग में 7060, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7520, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7620, शिव ज्योति (200 ग्राम) 7660, शिवज्योति (500 ग्राम) 7460 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5450, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला बाक्स में 115 से 145, खोपरा बूरा 2400 से 4100 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 635 से 640, मिनिमटर 645 से 650, मटरदाना 690 से 715, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 430 से 460, मीडियम 510 से 560, बेस्ट 650, सौंफ मोटी 175 से 200, बेस्ट 225 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 450, बारीक 330 से 440, लौंग चालू 840 से 875, बेस्ट 925 से 955, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 255 से 260, जायफल 580 से 600, बेस्ट 700 से 750, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1050 से 1250, बेस्ट 1340 से 1425, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 425 से 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 340 से 365, ग्रीन 600 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 780 से 840, नागकेसर 925 से 975, सौंठ 355 से 400, खसखस चालू 650 से 800, बेस्ट 1200 से 1300, धोली मूसली 2100 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 2050, मीडियम 2050 से 2250, बेस्ट 2200 से 2350, एक्सट्रा बेस्ट 2500 से 2850, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 825 से 845, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 710 से 725, काजू डब्ल्यू वन 650 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685, काजू जेएच 625 से 645, टुकड़ी 570 से 590, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 590, कैलिफोर्निया 625 से 670, ऑस्टे्रलिया 540, मोटा दाना 700, टांच 558 से 565, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 301, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 145 से 160, बेस्ट 215, चारोली 2175 से 2250, बेस्ट 2350, मुनक्का 450 से 600, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 750 से 950, बेस्ट 1150 से 1375, मखाना 650 से 785 बेस्ट 825 से 925, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1450 से 1550, 160 भरती 1550 से 1600, 200 भरती 1550 से 1600, 250 भरती 1750 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 155 से 165, बेस्ट 188 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1610, रवा कट्टे में 1690, मैदा 1650, चना बेसन 3850 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
---------
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।

डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
---------
गेहंू के भाव स्थिर
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में सामान्य कारोबार के बीच गेहंू के भाव स्थिर रहे। मिल क्वालिटी 2550 से 2575, लोकवन गेहंू 3100 से 3150, मालवराज 2550 से 2600, पूर्णा 2850 से 2900 रुपए क्विंटल। मक्का 2200 से 2250 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2660, संघवी निमरानी 2700 व मालनपुर 2660 रुपए क्विंटल।
--
दिसावरी मंडियां
खरगोन : कपास 4750 से 6945, गेहूं - 2550 से 2951, मक्का 2060 से 2165, तुवर 8000 से 8966, सोयाबीन- 4265 से 5035 रुपए।
आंचलिक मंडियां
उज्जैन मंडी : गेहूं लोकवान 1400-3180, गेहूं पूर्णा 2882-2960, गेहूं पोषक 2455-2576, चना देशी 4542-4968, चना काबली 5002-14699, चना बड़ा 4940-5999, बटला 3171-3201, उड़द 5400, सोयाबीन सफेद 2390-5851 रुपए प्रति क्विंटल।
==