scriptग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे | Gold and silver prices decreased due to decline in global market | Patrika News
मंडी भाव

ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

इंदौर बाजार . 24-11-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62950 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74300 रुपए किलो

Nov 24, 2023 / 08:03 pm

विशाल मात

22 कैरेट सोना 57660 रुपए दस ग्राम
इंदौर. ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम घटे। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1997.90 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1995.90 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.68 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62275 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 57660 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73800 व टंच 74009 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62950 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74300 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

पुरानी प्याज में अच्छी मांग
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में पुरानी प्याज में अच्छी खरीदी रही। नई प्याज गिली आने से लेवाली कम रहा। नए आलू की 600 बोरी आई। नया चिप्स का आलू 2000 से 2100 व मीडियम 1500 से 1800 रुपए क्विटंल बिका। नई प्याज की 35 हजार बोरी आवक बताई गई। मंडी में प्याज पुरानी की 800 बोरी, लहसुन की 4 हजार व आलू की 5 हजार बोरी आवक हुई। प्याज सुपर बेस्ट जूनी 3800 से 4200, नई 2800 से 3200, गोल्टा 2800 से 3000, गोल्टी 2200 से 2600, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 20000 से 21000, देशी लहसुन 19000 से 20000, एवरेज 15000 से 16000, बारिक 10000 से 11500, चिप्स क्वालिटी का पुराना आलू 700 से 800 व ज्योति 500 से 600 रुपए क्विंटल बिका।
————
देश में 5.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक
इंदौर.
देश की मंडियों में 5.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 2.40 लाख, महाराष्ट्र में 2.30 लाख, राजस्थान में 55 हजार व अन्य राज्यों में 50 हजार बोरी सोयाबीन आई। सरसों की 4.50 लाख बोरी आवक बताई गई। राजस्थान में 2.35 लाख, मध्यप्रदेश में 50 हजार, यूपी में 40 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात में 25 हजार व अन्य राज्यों में 75 हजार बोरी सरसों की आवक हुई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1570 से 1590, मुंबई मूंगफली तेल 1590, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 955 से 960, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920 से 925, मुंबई सोया रिफाइंड 950 से 955, मुंबई पाम तेल 840 से 845, इंदौर पाम 905, राजकोट तेलिया 2470, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 880 रुपए।
तिलहन : सरसों 7000 से 7200, रायड़ा 5100 से 5300, सोयाबीन नई 5204 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 45500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5240, विप्पी 5140, रुचि 5100, लक्ष्मी 5180, सांवरिया इटारसी 5250, खंडवा 5175, धानुका 5185, एमएस नीमच 5100, एमएस पचोर 5105 व एवी 5125 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2925 रुपए।
—————–
फारवर्ड टे्रडिंग में लेमन तुवर के कम भाव पर सौदे
इंदौर. तुवर की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। सूत्रों का कहना है कि मुंबई में बर्मा लेमन तुवर के फारवर्ड ट्रेडिंग सौदे कम भाव पर हुए है साथ ही पोर्ट पर 5 से 6 जहाज आयातित तुवर के लगे है। घरेलू बाजार में दाल मिलों की खरीदी कम है। इन सभी कारणों से तुवर के भाव में जोरदार गिरावट आई है। कर्नाटक तरफ नई तुवर की आवक प्रारंभ हो गई है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5800, काबुली सूडान 7550, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6350, मसूर कनाड़ा 6300, तुवर लेमन नई 10400, गजरी 8700 व उड़द एफएक्यू 8850 रुपए।
दलहन- चना 6300 से 6350, विशाल 6200, डंकी 5600 से 5750, मसूर 6150, तुवर महाराष्ट्र 10300 से 10600, कर्नाटक 10600 से 10800, निमाड़ी 9000 से 10000, मूंग 8600 से 8700, बारिश का मूंग 9000 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 9200 से 9700, मीडियम 7500 से 8500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8200 से 8300, मीडियम 8400 से 8500, बोल्ड 8600 से 8700, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 13600 से 13700, फूल 14500 से 14600, बेस्ट तुवर दाल 15200 से 16400, ब्रांडेड तुवर दाल 16800, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11800 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16500, (42-44) 16300, (44-46) 16100, (58-60) 14600 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
अरसीकेरे में खोपरा गोला का टेंडर 81 रुपए
शकर और तिल्ली में गिरावट, धोली मूसली और पिस्ता महंगा
इंदौर. किराना बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से शकर और तिल्ली के भाव में गिरावट रही। तिल्ली 185 से 200 रुपए बिकी। फसल कम आने के साथ स्टॉक कमजोर रहने से धोली मूसली और पिस्ता के भाव तेज रहे। तरबूज मगज में आगे और तेजी बताई गई।
शकर एस 4025 से 4060, शकर एम सुपर 4070 से 4100, गुड़ भेली 3500 से 3600, कटोरा 3700 से 3800, ग्लास 4300 से 4500, लड्डू 4000 से 4100, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 115, रायलरतन साबूदाना लूज में 6750, 1 किलो पैकिंग में 7185, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैंकिंग में 6985, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7140, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7270 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 95 से 120, खोपरा बूरा 2400 से 4050 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 623 से 625, मिनिमटर 635 से 651, मटरदाना 675 से 690, बेस्ट 700, हल्दी निजामाबाद 166 से 190, हल्दी सांगली 260 से 262, जीरा बेस्ट 525, मीडियम 550, बेस्ट 651, सौंफ मोटी 250 से 275, मीडियम 350 से 450, बारीक 400 से 450, लौंग चालू 850 से 900, बेस्ट 950 से 965, दालचीनी 240 से 245, बेस्ट 250 से 255, जायफल 580 से 650, बेस्ट 700, जावत्री 1900, बेस्ट 2025, बड़ी इलायची 981 से 1065, बेस्ट 1125 से 1225, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 455 से 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 350 से 360, ग्रीन 600 से 611, तेजपान 91 से 101, तरबूज मगज 825 से 850, नागकेसर 750 से 775, सौंठ 295 से 400, खसखस चालू 600 से 650, बेस्ट 850 से 1100, एक्सट्रा बेस्ट 1201, धोली मूसली 1600 से 1700, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1550 से 1650, मीडियम 1850 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2350 से 2400, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 825 से 850, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 725 से 740, काजू डब्ल्यू वन 690 से 710, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, काजू जेएच 650, टुकड़ी 570, बादाम इंडिपेंडेट 575 से 575, नकदी में 640 से 650, बेस्ट 670, मोटा दाना 700, टांच 558 से 565, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 301, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 140 से 155, बेस्ट 225, चारोली 1570 से 1600, बेस्ट 1700, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 750 से 1251, बेस्ट 1350 से 1450, मखाना 670 से 775 बेस्ट 800 से 865, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1900 से 1950, 160 भरती 2050 से 2100, 200 भरती 2250 से 2300, 250 भरती 2500 से 2550, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 475 से 490, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर नई 188 से 190 व पुरानी 145 से 150 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1610, रवा कट्टे में 1730, मैदा 1640, चना बेसन 4000 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
गेहंू में स्थिरता
इंदौर. गेहंू के भाव स्थिर रहे। मिल मिल क्वालिटी 2700 से 2725, इंदौर (लोकवन) 3100 से 3150, इंदौर मालवराज 2800 से 2850, पूर्णा 2900 से 2950 रुपए क्विंटल। मक्का 2150 से 2175 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2760, संघवी निमरानी 2800 व मालनपुर 2710 रुपए क्विंटल।

दिसावरी मंडियां
धार: सोयाबीन-3060 से 5730, गेहूं-2160 से 3242, डालर चना-10500 से 15105, देशी चना-4000 से 5850, बटला-1880 से 4250, मक्का-2050 से 2126, मसूर-4010 से 5500 रुपए।
धामनोद : कपास-5885 से 7085, गेहूं-2591 से 2951, मक्का1905 से 2151, सोयाबीन-3000 से 5175 रुपए।
खरगोन : कपास 5280 से 7225, गेहूं – 2500 से 2915, मक्का 1940 से 2163, सोयाबीन- 4600 से 5280 रुपए।
खंडवा : सोयाबीन 4450-5800, गेहूं 2401-2900, मक्का 1982-2147, कपास 6601-7265 रुपए।
बुरहानपुर : गेहंू 2230 से 2660, मक्का 2350 से 2290, ज्वार 2780 से 2815, सोयाबीन 3945 से 5085, चना 6380 से 6650 रुपए।
शाजापुर : सोयाबीन 4000-5090, गेहूं 1840-2869, कांटा चना 4300-5800, मसूर 5510, रायड़ा 4860, धनिया 5000-5120 रुपए प्रति क्विंटल।
शुजालपुर : गेहूं 2100-2850, सोयाबीन 3000-5061, कांटा चना 5000-5800, मौसमी चना 4800-5600, डालर चना 9000-15520, मसूर 5100-6320, रायड़ा 4800-5300 रुपए प्रति क्विंटल।
खाचरौद : सोयाबीन 3200 से 5440, गेहूं 2530 से 3056 रुपए प्रति क्विंटल।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

ट्रेंडिंग वीडियो