scriptअंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट | Gold and silver prices fall due to recession in international markets | Patrika News
मंडी भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट

इंदौर बाजार . 8-2-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64225 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71175 रुपए किलो

Feb 08, 2024 / 07:12 pm

विशाल मात

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट

सोना-चांदी में गिरावट
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव में गिरावट रही। कॉमेक्स पर सोना 2026.20 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.26 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63850 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58830 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 71400 व टंच 71550 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64225 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71175 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आवक कम होने से लहसुन में तेजी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक कम होने से लहसुन के भाव में तेजी रही। नई लहसुन की आवक 25000 बोरी, प्याज की 25 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1400 से 1600, राशन 1200 से 1400, गुल्ला (छोटा आलू) 7 से 8, प्याज बेस्ट 1500 से 1800, मीडियम 1300 से 1500, गोल्टा 800 से 900, लहसुन ऊंटी नई 27000 से 29000, देशी लहसुन 25000 से 27000, एवरेज 21000 से 23000, बारिक 12000 से 14000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
विदेशी बाजारों में तेजी से सोया तेल के बढ़े
इंदौर. विदेशी बाजारों में तेल की कीमतों में वृद्धि देखी गई क्योंकि गाजा संघर्ष और मध्य पूर्व में तनाव का बाजार पर असर जारी रहा। इजरायल द्वारा हमास के युद्धविराम प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बावजूद यह तेजी आई, जो अक्टूबर से केंद्र बिंदु रही शांति वार्ता की नाजुक प्रकृति को दर्शाता है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में 22 सेंट की तेजी आई, जो 79.43 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स भी 19 सेंट चढक़र 74.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार की चाल को मजबूत अमेरीकी ईंधन मांग संकेतों द्वारा और समर्थन दिया गया। विदेशी बाजारों में आई तेजी के असर से घरेलू स्तर पर सोया तेल के दाम बढ़ गए है। मूंगफल तेल में भी मजबूती दर्ज की जा रही है। आवक बढऩे से सोयाबीन की कीमतों पर दबाव बना है। देश की मंडियों में कुल 3.25 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.35 लाख, महाराष्ट्र में 1.50 लाख, राजस्थान में 20 हजार व अन्य राज्यों में 20 हजार बोरी सोयाबीन की आवक बताई गई। देश में सरसों की 3.80 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 1 लाख, मध्यप्रदेश में 25 हजार, यूपी में 35 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 65 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1515 से 1525, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 905 से 910, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 850 से 855, मुंबई सोया रिफाइंड 890 से 895, मुंबई पाम तेल 850 से 855, इंदौर पाम 910, राजकोट तेलिया 2350, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4800 से 5000, नया रायड़ा 3900 से 4400, सोयाबीन नई 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4640, लक्ष्मी 4575, सांवरिया इटारसी 4575, खंडवा 4575, रुचि 4670, धानुका 4725, एमएस नीमच 4715, एमएस पचोर 4615 व एवी 4575 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1675, बुरहानपुर 1675, अकोला 2675 रुपए।
—-
सरकारी रणनीतियों के चलते तुवर दाल में गिरावट
इंदौर. केन्द्र सरकार रियायती मूल्य पर गेहूं के आटे, चावल एवं दाल की खुदरा बिक्री भारत ब्रांड नाम से कर रही है, जिससे चलते बाजार भाव पर दबाव बना है। सरकारी रणनीतियों के चलते तुवर दाल में 200 रुपए क्विंटल भाव कम हुआ है। सूत्रों का कहना है कि सरकार महंगाई नियंत्रण करने लिए और सख्ती कर सकती है, जिससे भाव और घट सकता है। वैसे तुवर की फसल कम आंकी जा रही है और लाइनों पर भाव मजबूत बने हुए है। मंडियों में खपत के मुकाबले चने की आपूर्ति कम हो रही है, जिससे भाव तेज हुआ है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5800, काबुली सूडान 6800, मसूर कनाड़ा 6000, तुवर लेमन नई 10050, गजरी 9250 व उड़द एफएक्यू 8900 रुपए।
दलहन: चना 6050, विशाल 5900 से 5950, नया 5850 से 5925, डंकी 5400 से 5650, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10100 से 10300, कर्नाटक 10200 से 10400, निमाड़ी 9000 से 9900, मूंग 9000 से 9300, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9500, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7700 से 7800, मीडियम 7900 से 8000, बोल्ड 8100 से 8200, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 12200 से 12300, फूल 13200 से 13300, बेस्ट तुवर दाल 14300 से 14400, ब्रांडेड तुवर दाल 15400, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11400, उड़द दाल मीडियम 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15200, (42-44) 15000, (44-46) 14800, (58-60) 13800 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
आयातित सुपारी का दबाव इंदौर बाजार पर
इंदौर . नई सुपारी की आवक बढऩे के साथ आयातित सुपारी के आंकड़े आने से इंदौर बाजार में सुपारी के दाम घटे है। बाजार में नई सुपारी 370 से 410 व पुरानी सुपारी 440 से 480 रुपए किलो के स्तर पर आ आ गई है। व्यापारियों का कहना है कि कम भाव पर सुपारी में अच्छी मांग से इंदौर का सुपारी व्यापार बढ़ चला है। उधर सहकारी आंकड़ों से ज्ञात होता है कि चालू वित्त वर्ष के शुरूआती आठ महीनों में यानी अप्रैल-नवम्बर 2023 के दौरान देश में 118.45 करोड़ रुपए मूल्य की 30,271 टन सुपारी का आयात किया गया। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के अनुसार भारत में स्थल मार्ग जल मार्ग एवं वायु मार्ग से सुपारी के गैर क़ानूनी आयात पर कुछ संस्थाएं गहरी नजर रखती हैं और इसके खिलाफ सख्त कदम भी उठाती हैं। वाणिज्य राज्य मंत्री के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश में 73,983 टन सुपारी का आयात हुआ था जिस पर 258.19 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई थी। हवाई अड्डों के माध्यम से भारत में सुपारी के गैर कानूनी आयात के मामले में वाणिज्य राज्य मंत्री का कहना था कि कस्टम्स फील्ड फार्मेशन द्वारा 2022-23 के दौरान 12 मामलों में 56 लाख रुपए मूल्य की 14,188 टन तथा 2021-22 में 52 लाख रुपए मूल्य की 15,296 टन सुपारी का स्टॉक जब्त किया गया था। देश में सुपारी के गैर कानूनी आयात पर गहरी नजर रखी जा रही है ताकि स्वदेशी उत्पादकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सार्क देशों से आयातित सुपारी को शुल्क में छूट मिलती है जबकि अन्य देशों से इसके आयात पर 100 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगता है।
शकर 3800 से 3850, सुपर 3900, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पैकिंग में 7150, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैंकिंग में 7060, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7460, शिव ज्योति (1 किलो) 7230, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6760 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला कट्टे में 115 व बाक्स में 125 से 140, खोपरा बूरा 2550 से 4600 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 610 से 614, मिनिमटर 618 से 624, मटरदाना 667 से 675, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 370 से 380, मीडियम 385 से 390, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 710 से 750, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 425 से 625, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1425, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1100, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1450 से 1550, 160 भरती 1550 से 1600, 200 भरती 1550 से 1600, 250 भरती 1750 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 160, बेस्ट 198 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1570, रवा कट्टे में 1630, मैदा 1600, चना बेसन 3875 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
गेहंू में लेवाली कमजोर
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में नए गेहंू की 1200 बोरी आवक हुई, जो 2750 से 3000 रुपए क्विंटल बिकी। गेहंू मिलों की कमजोर मांग रही। मिल क्वालिटी 2500 से 2525, लोकवन गेहंू 2800 से 2900, मालवराज 2450 से 2500, पूर्णा 2850 से 2900 रुपए क्विंटल। मक्का 2250 से 2275 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2680, संघवी निमरानी 2710 व मालनपुर 2650 रुपए क्विंटल।

दिसावरी मंडियां
आंचलिक मंडियां
उज्जैन मंडी : गेहूं लोकवान 2100-3031, गेहूं पूर्णा 2420-2590, गेहूं पोषक 2300,-2377, चना देशी 5230-6001, चना काबली 10900-13601, शंकर बड़ा 5400-5402, 14401, रायडा 4413-4400, सोयाबीन सफेद 2200-5424, मैथीदाना 4876, बटला 2810-2400, धनिया 3940-6000, मसूर 5331, मंूग हरा 5890, तुवर दाल 5160 रुपए प्रति क्विंटल।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट

ट्रेंडिंग वीडियो