scriptविदेशी बाजारों में तेजी से सोना बिल पर 200 रुपए तेज होकर 64300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका | Gold prices rose by Rs 200 and were sold at Rs 64,300 per ten grams i | Patrika News
मंडी भाव

विदेशी बाजारों में तेजी से सोना बिल पर 200 रुपए तेज होकर 64300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका

इंदौर बाजार . 7-2-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64300 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71225 रुपए किलो

Feb 07, 2024 / 06:12 pm

विशाल मात

विदेशी बाजारों में  तेजी से सोना बिल पर 200 रुपए तेज होकर 64300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका

विदेशी बाजारों में तेजी से सोना बिल पर 200 रुपए तेज होकर 64300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका

22 कैरेट सोना 58900 रुपए दस ग्राम
इंदौर. विदेशी बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना बिल पर 200 रुपए तेज होकर 64300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। 22 कैरेट सोना 58900 रुपए दस ग्राम के स्तर पर आया। बताया जा रहा है कि डॉलर के तीन महीने के उच्चतम स्तर से नीचे आने से कुछ राहत देखी गई, हालांकि शुरुआती अमरीकी ब्याज दरों में कटौती के दांव ने पीली धातु के लिए दृष्टिकोण को अनिश्चित बनाए रखा है। कॉमेक्स पर सोना 2035.70 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.27 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63900 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58900 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 71450 व टंच 71600 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64300 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71225 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

खपत के मुकाबले आलू,प्याज और लहसुन की आवक
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में खपत के मुकाबले आलू, प्याज और लहसुन की आवक कम हो रही है, जिससे कीमतें मजबूत बनी हुई है। नई लहसुन की आवक 30000 बोरी, प्याज की 25 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1400 से 1600, राशन 1300 से 1400, गुल्ला (छोटा आलू) 6 से 7, प्याज बेस्ट 1500 से 1850, मीडियम 1300 से 1500, गोल्टा 700 से 900, लहसुन ऊंटी नई 23000 से 24000, देशी लहसुन 20000 से 22000, एवरेज 17000 से 19000, बारिक 12000 से 14000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
पाम के भाव मजबूत रहने का अनुमान
इंदौर. पाम तेल के कमजोर उत्पादन से निकट भविष्य में केएलसी का समर्थन मिल रहा है। होली और रमजान से पहले भारत की मांग और चीन की ताजा खरीदारी से मार्च महीने में पाम तेल का भाव मजबूत रहने का अनुमान है। फरवरी महीने के निर्यात आंकड़ों पर फोकस रहेगा जिसमें पाम तेल की मांग को मदद मिल सकती है। वर्तमान में पाम तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। देश की मंडियों में कुल 2.60 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1 लाख, महाराष्ट्र में 1.20 लाख, राजस्थान में 20 हजार व अन्य राज्यों में 20 हजार बोरी सोयाबीन की आवक बताई गई। देश में सरसों की 3.50 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 1 लाख, मध्यप्रदेश में 30 हजार, यूपी में 35 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 65 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1515, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 895 से 900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 845 से 850, मुंबई सोया रिफाइंड 880 से 885, मुंबई पाम तेल 845 से 850, इंदौर पाम 905, राजकोट तेलिया 2350, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 835 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4800 से 5000, नया रायड़ा 3900 से 4400, सोयाबीन नई 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4640, लक्ष्मी 4575, सांवरिया इटारसी 4575, खंडवा 4575, रुचि 4670, धानुका 4725, एमएस नीमच 4715, एमएस पचोर 4615 व एवी 4575 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1675, देवास 1675, उज्जैन 1675, खंडवा 1650, बुरहानपुर 1650, अकोला 2660 रुपए।
—-
काबुली चना के बेहतर उत्पादन की उम्मीद
आपूर्ति में कमी से चने के भाव में तेजी
इंदौर. मंडी में नए चने की आवक नहीं होने से कीमतों में तेजी आई है। बताया जा रहा है कि मौसम चने की मात्र 400 से 500 बोरी आ रही है, जबकि अन्य चने की आवक न के बराबर हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि मौसम के बार-बार बदलने से चने की फसल लेट हो गई है। उधर चालू वर्ष के दौरान काबुली चना (सफेद चना) के घरेलू उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है क्योंकि ऊंचे बाजार भाव से उत्साहित किसानों ने इसके बिजाई क्षेत्र में इजाफा किया है। मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में काबुली चना का क्षेत्रफल बढऩे की सूचना मिल रही है। चालू वर्ष के दौरान उत्पादन बेहतर होने के आसार हैं। व्यापारिक समुदाय इस वर्ष 3.50 लाख टन के उत्पादन का अनुमान लगा रहा है। वाणिज्यिक सतर्कता एवं सांख्यिकी महानिदेशालय के अनुसार अप्रैल-नवम्बर 2023 के दौरान देश से 68,654 टन काबुली चना का निर्यात हुआ जिससे 816.72 करोड़ रुपए की आमदनी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश से 1200 करोड़ रुपए मूल्य के 1.21 लाख टन काबुली चना का निर्यात हुआ था।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5700, काबुली सूडान 6800, मसूर कनाड़ा 6100, तुवर लेमन नई 10300, गजरी 9350 व उड़द एफएक्यू 8950 रुपए।
दलहन: चना 6000, विशाल 5775 से 5900, डंकी 5300 से 5600, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10200 से 10400, कर्नाटक 10400 से 10600, निमाड़ी 8800 से 10100, मूंग 9000 से 9400, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9500, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7600 से 7700, मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 12400 से 12500, फूल 13400 से 13500, बेस्ट तुवर दाल 14500 से 14600, ब्रांडेड तुवर दाल 15600, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11400, उड़द दाल मीडियम 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 14900, (42-44) 14700, (44-46) 14500, (58-60) 13500 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
टिपटूर में खोपरा गोला का टेंडर 100.26 रुपए
ग्राहकी कमजोर रहने से किसाना वस्तुओं में उठाव कम
इंदौर . किराना बाजार ग्राहकी कमजोर रहने से किराना वस्तुओं में उठाव सुस्त रहा। ग्राहकी ठंडी रहने से किराना व्यापारी चिंतित है। व्यापारियों का उम्मीद है की बंसत पंचमी, होली और रमजान की बाजार में अच्छी ग्राहकी रहेगी। टिपटूर में खोपरा गोला का टेंडर 100.26 रुपए गया। वहां आवक 3500 बोरी की रही। ग्राहकी ठंडी रहने से घरेलू बाजार में खोपरा गोला के भाव स्थिर रहे।
शकर 3810 से 3860, सुपर 3900, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पैकिंग में 7150, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैंकिंग में 7060, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7460, शिव ज्योति (1 किलो) 7230, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6760 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला कट्टे में 115 व बाक्स में 125 से 140, खोपरा बूरा 2550 से 4600 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 610 से 614, मिनिमटर 618 से 624, मटरदाना 667 से 675, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 370 से 380, मीडियम 385 से 390, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 710 से 750, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 425 से 625, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1425, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1100, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1450 से 1550, 160 भरती 1550 से 1600, 200 भरती 1550 से 1600, 250 भरती 1750 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 160, बेस्ट 198 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1570, रवा कट्टे में 1630, मैदा 1600, चना बेसन 3875 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
नए गेहंू की 1200 बोरी आवक
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में नए गेहंू की 1200 बोरी आवक हुई, जो 2750 से 3000 रुपए क्विंटल बिकी। मक्का के भाव में उठाव कमजोर रहा। मिल क्वालिटी 2500 से 2525, लोकवन गेहंू 2800 से 2900, मालवराज 2450 से 2500, पूर्णा 2850 से 2900 रुपए क्विंटल। मक्का 2250 से 2275 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2690, संघवी निमरानी 2710 व मालनपुर 2650 रुपए क्विंटल।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / विदेशी बाजारों में तेजी से सोना बिल पर 200 रुपए तेज होकर 64300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका

ट्रेंडिंग वीडियो