scriptबिल पर चांदी 200 रुपए किलो घटी | Silver on bill decreased by Rs 200 per kg | Patrika News
मंडी भाव

बिल पर चांदी 200 रुपए किलो घटी

इंदौर बाजार .22-2-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 63875 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72100 रुपए किलो

Feb 22, 2024 / 06:13 pm

विशाल मात

बिल पर चांदी 200 रुपए किलो घटी

बिल पर चांदी 200 रुपए किलो घटी

बिल पर चांदी 200 रुपए किलो घटी
इंदौर. विदेशी बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर चांदी बिक पर 200 रुपए घटकर कर 72100 रुपए किलो बिकी। बताया जा रहा है कि निवेशकों द्वारा फेड के मिनट्स का बेसब्री से इंतजार करने से चांदी में गिरावट आई। कॉमेक्स पर सोना 2028.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 23.02 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63650 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58510 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72200 व टंच 72300 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 63875 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72100 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

लहसुन में तेजी थमी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक का दबाव रहने से लहसुन में तेजी थमी है। नई लहसुन की आवक 30 हजार बोरी, प्याज की 20 हजार व आलू की 20 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1500 से 1700, राशन 1300 से 1500, गुल्ला (छोटा आलू) 900 से 1000, प्याज महाराष्ट्र 2000 से 2200, लोकल 1500 से 1800, गोल्टा 1300 से 1500, लहसुन ऊंटी नई 15000 से 16000, देशी लहसुन 13000 से 14000, एवरेज 12000 से 13000, बारिक 9000 से 10000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
विदेशी बाजारों में गिरावट से सोया तेल में नरमी
इंदौर. विदेशी बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोया तेल के भाव नरम बने रहे। सूत्रों का कहना है कि विदेशी गिरावट के साथ लोकल मांग भी ठंडी बनी हुई है। सोयाबीन की कीमतों में उठाव नहीं आने से तेल के भाव पर दबाव बना हुआ है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1530, मुंबई मूंगफली तेल 1500 से 1510, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 900 से 905, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 855 से 860, मुंबई सोया रिफाइंड 895 से 900, मुंबई पाम तेल 855 से 860, इंदौर पाम 915, राजकोट तेलिया 2390, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 845 रुपए।
तिलहन : सरसों 6100 से 6200, रायड़ा 4100 से 4400, सोयाबीन नई 4450 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4615, रुचि 4525, खंडवा 4575, सांवरिया 4525, धानुका 4665, एमएस नीमच 4700, एमएस पचोर 4600 व एवी 4500 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2750 रुपए।
—-
मटर आयात हेतु बिल ऑफ लैडिंग की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी
इंदौर. घरेलू प्रभाग में दाल-दलहनों के ऊंचे भाव, चना के उत्पादन में गिरावट की आशंका तथा आगामी आम चुनाव को देखते हुए केन्द्र सरकार ने पीली मटर के आयात की समय सीमा को एक माह बढ़ाने का निर्णय लिया है। केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय के अधीनस्थ निकाय- विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना जारी की। सरकार का यह निर्णय अप्रत्याशित नहीं है। घरेलू बाजार में दलहनों और खासकर तुवर का भाव काफी ऊंचे स्तर पर मजबूत बना हुआ है। हालांकि म्यांमार से जल्दी ही इसकी कुछ खेप भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है लेकिन सरकार दलहनों के मामले में अतिरिक्त जोखिम नहीं उठाना चाहती है। सरकारी रणनीतियों के चलते घरेलू बाजार में दाल-दलहनों के भाव में खास तेजी-मंदी नहीं हो रही है। चने में 50 से 100 रुपए भाव घटबढ़ रहे है, वहीं तुवर में भी 100 स े150 रुपए की तेजी-मंदी चल रही है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5900, काबुली सूडान 6700, मसूर कनाड़ा 6050, तुवर लेमन नई 10400, गजरी 9250 व उड़द एफएक्यू 8700 रुपए।
दलहन: चना 6000 से 6050, विशाल 5800 से 5900, नया 5600 से 5800, बेस्ट 6100, डंकी 5500 से 5700, मसूर 5925 से 5950, तुवर महाराष्ट्र 10100 से 10300, कर्नाटक 10300 से 10500, निमाड़ी 8700 से 9600, मूंग 9000 से 9100, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7800 से 7900, मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 11900 से 12000, फूल 12900 से 13000, बेस्ट तुवर दाल 13900 से 14000, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15400, (42-44) 15200, (44-46) 15000, (58-60) 14000 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
ग्राहकी के अभाव से कालीमिर्च और तरबूज मगज में गिरावट
इंदौर. किराना बाजार में ग्राहकी के अभाव में अनेक किराना वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आती जा रही है। कालीमिर्च में 10 रुपए किलो भाव टूट गए है वहीं तरबूज मगज में भी नरमी आई है। शकर के भाव में मंदी छाई हुई है। ग्राहकी ठंडी रहने से व्यापारी चिंतित है। उन्हें उम्मीद थी शादी-ब्याह के सीजन में बाजार में अच्छी खरीदी रहेंगी, लेकिन बाजार में 25 प्रतिशत भी ग्राहकी नहीं है।
शकर 3730 से 3770, सुपर 3800, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, रायलरतन साबूदाना लूज में 6800, 1 किलो पैकिंग में 7300, सच्चामोती लूज में 6700, 1 किलो पैंकिंग में 7150, सच्चासाबु एगमार्क (एक किलो पैकिंग) 7650, शिव ज्योति (1 किलो) 7420, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6910 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला कट्टे में 110 व बाक्स में 107 से 130, खोपरा बूरा 2450 से 4450 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 600 से 605, मिनिमटर 610 से 615, मटरदाना 660 से 665, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 365 से 375, मीडियम 380 से 390, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 425 से 625, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1425, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1400 से 1450, 160 भरती 1400 से 1500, 200 भरती 1400 से 1500, 250 भरती 1650 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 160, बेस्ट 198 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1570, रवा कट्टे में 1680, मैदा 1600, चना बेसन 4000 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
बेस्ट क्वालिटी गेहंू में मांग
इंदौर. छावनी किसानी मंडी में नए गेहंू की 7000 बोरी आवक हुई। बेस्ट क्वालिटी गेहंू में अच्छा कारोबार देखा गया। मिल क्वालिटी 2400 से 2425, लोकवन गेहंू 2900 से 2925, मालवराज 2400 से 2425, पूर्णा 2800 से 2850 रुपए क्विंटल। मक्का 2300 से 2325 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2620, संघवी निमरानी 2650 व मालनपुर 2575 रुपए क्विंटल।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / बिल पर चांदी 200 रुपए किलो घटी

ट्रेंडिंग वीडियो