scriptफिर भारी बारिश से खोले गए गांधी सागर डैम के 8 गेट, 7वीं बार डूबा पशुपतिनाथ मंदिर, 14 जिलों में येलो अलर्ट | Gandhi Sagar Dam: gates opened, heavy rain again in Mandsaur | Patrika News
मंदसौर

फिर भारी बारिश से खोले गए गांधी सागर डैम के 8 गेट, 7वीं बार डूबा पशुपतिनाथ मंदिर, 14 जिलों में येलो अलर्ट

14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मध्यप्रदेश में भारी के कारण अब तक 596 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंदसौरSep 29, 2019 / 09:07 am

Pawan Tiwari

मंदसौर. मंदसौर में एक बार फिर से भारी बारिश के कारण हालत बिगड़ गए हैं। जिले में शनिवार से एक बार फिर से जोरदार बारिश शुरू हो गई है। वहीं, भारी बारिश के कारण मंदसौर का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर एक बार फिर से डूब गया है। रात 2.30 बजे के लगभग एक बार फिर से पानी गर्भ गृह में पहुंच गया है। इस सीजन में 7वीं बार शिवना नदी का पानी पशुपतिनाथ के गर्भगृह में पहुंचा है। वहीं, भारी बारिश के कारण एक बार फिर से गांधी सागर डैम के गेट खेल दिए गए हैं। जिस कारण से निचले इलाकों में पानी भर गया है।
मंदसौर सहित रतलाम और नीमच में हो रही बारिश के कारण गांधी सागर बांध के गेट खेलने पड़े हैं। जिस कारण से मंदसौर में सातवीं बार भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भ गृह में शिवना नदी ने किया प्रवेश किया है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया गया कि गांधी सागर डैम का वर्तमान में जल स्तर 1309.92 फीट है। गांधी सागर बांध में इस समय पानी का आवक 96 हजार 604 क्यूसेक पानी की आवक है। वही, गांधी सागर बांध से पानी छोड़ने के लिए 8 गेट खोले गए हैं। जिनसे 1 लाख 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिस कारण शिवना नदी उफान पर आ गई हैं। लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
फिर भारी बारिश से खोले गए गांधी सागर डैम के 8 गेट, 7वीं बार डूबा पशुपतिनाथ मंदिर, 14 जिलों में येलो अलर्ट
रात को फिर हुई बारिश
शनिवार दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था। इसके बाद रात को अचानक से फिर बारिश हुई। एक घंटा तक बारिश होती रही। नियमित अंतराल में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण फिर से जलस्रोतों में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। रात के समय शहर के साथ ही जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। एक से लेकर डेढ़ घंटे तक तेज बारिश होती रही। पिछले बार जहां जिले की औसत बारिश इस समय तक 33 इंच हुई थी तो इस बार 80 इंच जिले की औसत बारिश हो चुकी है। जिले में सबसे अधिक बारिश गरोठ तहसील में हुई है।
फिर भारी बारिश से खोले गए गांधी सागर डैम के 8 गेट, 7वीं बार डूबा पशुपतिनाथ मंदिर, 14 जिलों में येलो अलर्ट
यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अनूपपुर, अशोकनगर, गुना, छतरपुर, पन्ना, बैतूल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, रायसेन, सीहोर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी 29 सितंबर की सुबह तक के लिए दी है। इसके बाद ताजा जानकारी रविवार को जारी की जाएगी।

14 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई
सामान्यतः सितंबर मध्य तक मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन यह अब तक प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय क्यों है, इस पर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून अब तक सक्रिय है। यह 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच विदा हो पाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो