डॉमेस्टिक एयरलाइन के लिए यह होंगे दाम
डॉमेस्टिक यानी देश में ही उड़ान भरने वाले विमानों और उनकी कंपनियों के लिए देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एटीएफ के दाम क्रमश: 50,171, 55,555, मुंबई में 49,726 और चेन्नई में 52,045 रुपए प्रति प्रति किलोलीटर हो गए हैं। जबकि 19 मार्च तक चारों महानगरों में यह कीमत 56,859, 62,160, 56,400 और 58,875 रुपए प्रति किलोलीटर थी।