29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो सेक्टर के प्रदर्शन से शेयर बाजार फिर नई ऊंचाईयों पर पहुंचा, सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर

सेंसेक्स 115.35 अंकों की बढ़त के साथ 41673.92 अंकों पर पहुंचा निफ्टी 50 38.05 अंकों की बढ़त के साथ 12259.70 अंकों पर हुआ बंद ऑटो सेक्टर में 190 अंकों की बढ़त, आईटी और टेक सेक्टर में उछाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 19 Dec 2019, 6:39 PM IST

sensex.jpg

Sensex made a record in stock market, Nifty crossed 50 12124 points

नई दिल्ली।शेयर बाजार ( share market ) रोजाना नए आयाम पर पहुंच रहा है। बुधवार को जहां स्टॉक मार्केट ( stock market ) 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ नए शिखर पर पहुंचा था। वहीं गुरुवार को बाजार ने एक नई छलांग लगाई है। आज सेंसेक्स ( sensex ) 115 अंकों की बढ़त के साथ बंद होकर नई ऊंचाईंयों पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 38.05 अंकों की बढ़त के साथ नए शिखर है। इस बढ़त में ऑटो सेक्टर ( auto sector ) का बड़ा हाथ है। ऑटो कंपनियों में काफी तेजी देखने को मिली है। वहीं बैंकिंग सेक्टर ( banking sector ) में गिरावट देखने को मिली है। आईटी सेक्टर ( IT sector ) और टेक सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-ICU में Economy है सरकार, ऐसा बोले पूर्व आर्थिक सलाहकार

शेयर बाजार ने छुए नए आयाम
आज शेयर बाजार ने नए छुए हैं। बाजार में बढ़त दोपहर 12 बजे के बाद के सत्र में देखने को मिली। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 115.35 अंकों की बढ़त के साथ 41673.92 अंकों के साथ अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 38.05 अंकों की बढ़त के साथ 12259.70 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई स्मॉल कैप 8.30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई मिड-कैप 24.87 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-प्याज, आलू, दालों के बाद चीनी के दामों में लगेगी आग, 35 फीसदी उत्पादन हुआ कम

ऑटो सेक्टर में देखने को मिली बहार
वहीं बात ऑटो सेक्टर की करें तो काफी बहार देखने को मिल रही है। बीएसई ऑटो 190.23 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं आईटी सेक्टर में बीएसई आईटी में 136.24 अंकों की बढ़त देखने को मिली। वहीं टेक सेक्टर 80.84 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। तेल और गैस सेक्टर 95.54, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 79.45, एफएमसीजी 30.43, मेटल 21.92, हेल्थकेयर और 8.56 और पीएसयू 8.59 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर बैंक एक्सचेंज 19.52, बैंक निफ्टी 2.80 और कैपिटल गुड्स 44.10 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-GST Council ने टैक्सपेयर्स को दी बड़ी राहत, डेडलाइन के साथ लेट फीस भी माफ

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक के शेयरों में 6.52 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं आश्यर मोटर्स के शेयरों में 3.05 फीसदी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस 2.95 फीसदी, भारती एयरटेल 2.74 फीसदी और टाटा मोटर्स 2.46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो वेदांता के शेयरों में 2.49 फीसदी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.64 फीसदी, अदानी पोट्र्स एंड एसईजेड 1.55 फीसदी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 1.46 फीसदी और हाउसिंग डेवलपमेंट फायनांस कॉरपोरेशन के शेयरों में 1.35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।