यह भी पढ़ेंः- शेयर बाजार ने बनाया रिकाॅर्ड, एक महीने के उच्चतम स्तर पर निफ्टी, सेंसेक्स भी नर्इ ऊंचाई पर
इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.35 डॉलर की गिरावट में 1,275.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 2.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,275.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के ढाई माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से निवेशकों रुझान सुरक्षित निवेश में घट गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 14.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
यह भी पढ़ेंः- EXIT POLL जारी करने के दो दिन के बाद मीडिया सेक्टर के शेयर धड़ाम, Sensex 350 अंक नीचे
सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम रहे स्थिर
वैश्विक दबाव के बीच जेवराती मांग कमजोर पडऩे से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी हाजिर 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी वायदा 90 रुपए की तेजी में 36,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
यह भी पढ़ेंः- एलन मस्क के सपनों को साकार करेगी यह भारतीय कंपनी, दिया भारत आने का न्यौता
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,670
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,500
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,350
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,250
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500