scriptश्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था | Day of December 6 passed peacefully Tight Security in City | Patrika News
मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

हिन्दू संगठनों के द्वारा मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर जलाभिषेक की किए गए ऐलान के बाद जहां पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। वहीं 6 दिसंबर का दिन शांति पूर्ण बीता। धार्मिक संगठनों ने जलाभिषेक का ऐलान किया था।

मथुराDec 07, 2021 / 10:43 pm

Karishma Lalwani

मथुरा में शांति से बीता 6 दिसंबर का दिन

मथुरा में शांति से बीता 6 दिसंबर का दिन

मथुरा. हिन्दू संगठनों के द्वारा मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर जलाभिषेक की किए गए ऐलान के बाद जहां पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। वहीं 6 दिसंबर का दिन शांति पूर्ण बीता। धार्मिक संगठनों ने जलाभिषेक का ऐलान किया था। वहीं कुछ लोगों के द्वारा श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मुख्य द्वार पर जय श्रीराम के नारे लगाए। पुलिस ने नारे लगा रहे लोगों को पूछताछ के लियर हिरासत में लिया।
सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम

6 दिसंबर के मौके पर मथुरा में सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दरअसल कुछ दिन पहले कुछ हिंदूवादी संगठनों ने श्रीकृष्ण का जलाभिषेक और संकल्प यात्रा का ऐलान किया था। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी थी। हालांकि इसके लिए जिला प्रशासन ने भी अनुमति नहीं दी और फिर उन संगठनों ने भी अपना ऐलान वापस ले लिया मगर फिर भी मथुरा में काफी सरगर्मी है। मथुरा की शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रही। 6 दिसंबर पर मथुरा के हालात सामान्य रहें इसके लिए लखनऊ से भी सभी स्थितियों पर नजर रखी गई।

Home / Mathura / श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो