1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ: घर में आग लगने से परिवार के 5 जिंदा जले, मरने वालों में 3 बच्चे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे पर दुख जताया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Rizwan Pundeer

Dec 28, 2022

mak.jpg

उत्तर प्रदेश के मऊ में एक घर में लगी आग से परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और 3 बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार देर रात ये हादसा हुआ है।

कोपागंज थाने के शाहपुर गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक परिवार के 5 लोग दम तोड़ चुके थे।

मऊ के डीएम अरुण कुमार ने घटना पर बताया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

डीएम ने आग लगने के पीछे घर में जल रहे चूल्हे को वजह बताया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में आग चूल्हे से लगना ही प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें: खंभे पर चढ़कर रील्स बना रहा था शाहरुख, हाई पावर करंट से झुलसा

CM योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आग लगने 5 लोगों की जान जाने की इस घटना पर दुख जताया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने DM और अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लेने के लिए कहा है।

Story Loader