2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: पत्नी हुई आशिक के साथ फरार, देखता रह गया पति, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी के अंतर्गत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी के दो महीने बाद ही पत्नी अपने पति को छोड़कर आशिक के साथ फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दीपक पासवान, जो गजियापुर के रहने वाले हैं, की शादी भवरुपुर की रहने वाली ऊषा से हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Apr 18, 2025

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी के अंतर्गत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी के दो महीने बाद ही पत्नी अपने पति को छोड़कर आशिक के साथ फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दीपक पासवान, जो गजियापुर के रहने वाले हैं, की शादी भवरुपुर की रहने वाली ऊषा से हुई थी। शादी के महज 2 महीने बाद ही ऊषा अपने पति को छोड़कर गुड्डु साहनी के साथ फरार हो गई, जो बगल के गांव का रहने वाला है।


जानकारी के मुताबिक, दीपक और ऊषा की शादी फरवरी में हुई थी। शादी के बाद दोनों अपने ससुराल में रह रहे थे। लेकिन ऊषा को गुड्डु साहनी से प्यार हो गया, जो उसके गांव के पास के गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और ऊषा ने अपने पति को छोड़कर गुड्डु के साथ फरार होने का फैसला किया।

मामले के जांच में जुटी पुलिस


16 अप्रैल को ऊषा और गुड्डु फरार हो गए। इसके बाद दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों पक्षों को चौकी पर बुलाया, जहां लड़की के आशिक और उसके परिवार वालों ने ऊषा को मनाने की कोशिश की। हालांकि, ऊषा न तो अपने ससुराल जाना चाहती है और न ही अपने मायके।


फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऊषा और गुड्डु के बीच क्या रिश्ता है और क्यों ऊषा ने अपने पति को छोड़कर गुड्डु के साथ फरार होने का फैसला किया।

Story Loader