
UP Nikay Chunav 2023
UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के लिए 11 मई को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में आज 38 जिलों में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। वाराणसी से सटे हुए भदोहीं, आजमगढ़, मऊ और बलिया की भी 42 सीटों पर चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। ऐसे में यहां चुनाव प्रचार की होड़ लगी हुई है। प्रचार खत्म होते ही सभी बाहरी नेताओं, मंत्रियों और विधायकों जिनका इन क्षेत्रों में मतदान नहीं है उन्हें जिले की सीमा छोड़नी होगी। वहीं इसके बाद प्रत्याशी अकेले ही लोगों के दरवाजे पहुंचे दिखाई देंगे।
सभी पार्टियों ने झोकि ताकत
नगर निकाय चुनाव में आजमगढ़, बलिया, भदोही और मऊ में चुनाव जीतने के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा की जहां पूरी कैबिनेट चुनाव प्रचार में उत्तरी हुई है। वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा अपने स्थानीय कैडर पर निर्भर है।
आजमगढ़ की 16 सीटों पर मतदान, ये है सीटों का समीकरण
आजमगढ़ जिले में 3 नगरपालिकाएं और 13 नगर पंचायत सीटें हैं। इनमे आजमगढ़ नगर पालिका सीट सामान्य, बिलरियागंज नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला और मुबारकपुर नगर पालिका सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए रिजर्व है। तीनों ही सीटों पर मुकाबला रोमांचक है और सभी दल अपनी जीत के दावे कर रहा है।
13 नगर पंचायत सीटों में जहानागंज बाजार का चर्चा
आजमगढ़ की 13 नगर पंचायतों में मेहनगर-अनुसूचित जाति महिला, बूढ़नपुर-पिछड़ा वर्ग महिला, लालगंज-महिला, जीयनपुर-सामान्य, जहानागंज बाजार पिछड़ा वर्ग, मार्टिनगंज-महिला, माहुल-सामान्य, अतरौलिया-पिछड़ा वर्ग, सरायमीर-सामान्य, महराजगंज-पिछड़ा वर्ग महिला, फूलपुर-सामान्य और निजाबाद सीट भी सामान्य श्रेणी की है। इन सभी नगर पंचायतों में नव सृजित जहानागंज बाजार सीट पर मुकाबला रोमांचक है। यहां भाजपा से बागी होकर गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री आनंद गुप्ता ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। यहां भाजपा की उम्मीदें उखड़ती नजर आ रहीं हैं।
मऊ में 11 सीटों पर होगा मतदान, जाने समीकरण
माफिया मुख्तार अंसारी के गृह जनपद गाजीपुर की सीमा से सटे मऊ जनपद में भी अंसारी भाइयों का वर्चस्व माना जाता है। ऐसे में मऊ जनपद की 11 नगर निकाय सीटों पर होने वाले चुनाव में मुख़्तार अंसारी और अफजाल अंसारी की सजा का असर भी देखने को मिल सकता है। यहां मऊ नगर पालिका सीट जनरल है। वहीं नगर पंचायत अमिला-अनुसचित जाति महिला, दोहरीघाट-सामान्य, वलीदपुर-पिछड़ा वर्ग, मुहम्मदाबाद गोहना-महिला, चिरैयाकोट-सामान्य, मधुबन-सामान्य, घोसी-सामान्य, कोपागज-महिला, अदरी पिछड़ा वर्ग महिला और कुर्थीजाफरपुर की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां मतदान के दिन मतदाताओं के उमड़ने के आसार हैं।
भदोही की 5 नगर पंचायतों पर होगा चुनाव, ये है समीकरण
भदोही जनपद की नगर पंचायत नई बाजार में अनुसूचित जाति महिला, सुरियांवां-सामान्य, खमरिया पिछड़ा वर्ग, ज्ञानपुर-सामान्य और घोसिया बाजार पिछड़ा वर्ग महिला सीट है। सभी सीटों पर कांटें की टक्कर मानी जा रही है।
बलिया में 12 सीटों पर चुनाव, सदर सीट पर सभी दलों की बढ़ी बेचैनी
बलिया जनपद की 12 सीटों पर 11 मई को मतदान होगा। यहाँ दो नगर पालिकाएं और 10 नगर पंचायते हैं। इसमें बलिया-सामान्य और रसड़ा पिछड़ा ववर्ग के लिए आरक्षित सीट है। बलिया में पिछली बार तीसरे नंबर पर रही बीजेपी, योगी कैबिनेट के परिवहन मंत्री यशंकर सिंह के प्रचार से चुनावी वैतरणी पार करने की कवायद में लगी हुई है। वहीं उनका सिक्कों से तौले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
10 नगर पंचायतों में ये है समीकरण
बलिया की नगरा नगर पंचायत सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसके अलावा बैरिया-महिला, चितबड़ागांव-सामान्य, सिकंदरपुर-पिछड़ा वर्ग, रतसड़ कलां-पिछड़ा वर्ग, रेवती-समान्य, बांसडीह-सामान्य, मनियर-अनुसूचित जनजाति महिला, बेल्थरा रोड-पिछड़ा वर्ग महिला और सहतवार-सामान्य सीट है. इन सभी पर काटे का मुकाबला है।
Published on:
09 May 2023 04:44 pm

बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
