scriptJessore Day : मेरठ पहुंचे जनरल ने खोला राज, कैसे 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने डाले थे हथियार | 1971 victory biggest success in the history of military operations | Patrika News
मेरठ

Jessore Day : मेरठ पहुंचे जनरल ने खोला राज, कैसे 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने डाले थे हथियार

Jessore Day : जेसोर दिवस के मौके पर मेरठ छावनी में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें जहां जेसोर युद्ध में शामिल सेना की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं दूसरी ओर सैन्य आपरेशन में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस मौके पर मेरठ पहुंचे जनरल जेजे सिंह ने भारतीय सेना को विश्व की नंबर वन सेना बताया।

मेरठDec 08, 2021 / 10:59 am

Kamta Tripathi

Jessore Day :  सैन्य आपरेशनों के इतिहास में 1971 की जीत सबसे बड़ी कामयाबी, मेरठ पहुंचे जनरल ने कही ये बात

Jessore Day : सैन्य आपरेशनों के इतिहास में 1971 की जीत सबसे बड़ी कामयाबी, मेरठ पहुंचे जनरल ने कही ये बात

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Jessore Day : 50 वें जेसोर दिवस के मौके पर मेरठ छावनी पहुंचे जनरल जेजे सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि आज के ही दिन 50 साल पहले भारतीय सेनाओं ने काबिले तारीफ आपरेशनों के जरिए दुश्मन को पराजित किया था। उन्होंने कहा कि यह काम भारतीय सेना ही कर सकती है। जिसने अपने पराक्रम से पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर 93 हजार सैनिकों को हथियार डालने को मजबूर किया और उनके जनरल ने भी घुटने टेक दिए। उन्होंने बताया कि सैनिकों के पराक्रम और अदम्य साहस की बदौलत ही यह जंग जीती जा सकी। सेना कर हर जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए उस युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों पर बुरी तरह से टूट पड़ा था।
उन्होंने कहा कि यह विश्व के सैन्य आपरेशनों के इतिहास में सबसे बड़ी जीत मानी जाती है। पूरे देश को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हमने एक देश को विश्व मानचित्र पर उभरने में मदद की। जिसे दुनिया आज बांग्लादेश के नाम से जानती है। वहीं बांग्ला देश जो कभी पाकिस्तान का अभिन्न अंग हुआ करता था। उसको हमने पाकिस्तान से आजादी दिलवाई। हमारा योगदान न होता शायद वह तकलीफ में होते और वैसे ही रहते।
यह भी पढ़े : घर में रखे सोने पर सरकार की नजर, जल्द ही लागू होने जा रहा ये नियम

भारतीय सेना के 22वें प्रमुख एवं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे जनरल जेजे सिंह ने कहा कि वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद बीते 50 सालों में भारतीय सेना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सशस्त्रबलों में शामिल है। संयुक्त रूप से थल सेना, वायु सेना और नौसेना में हमारी काबिलियत भी बढ़ी है। हमारी सरकार ने यह मान लिया है कि जब तक ताकतवर नहीं होंगे, हमें इज्जत नहीं मिलेगी। अब दुनिया में हमें इज्जत इसीलिए मिल रही है, क्योंकि हम शक्तिशाली देश बन गए हैं और दुनिया का एक या दो नंबर शक्तिशाली देश बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारी सेना के पास अत्याधुनिक हथियारों के साथ उन्नत टैक्नालाजी भी है। जिससे आज चीन भी घबराता है।

Home / Meerut / Jessore Day : मेरठ पहुंचे जनरल ने खोला राज, कैसे 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने डाले थे हथियार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो