दो दिन की बारिश के बाद गुरुवार को तेज धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से यह धूप बेअसर रही, क्योंकि इसके बावजूद भी तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ा। चटख धूप के कारण मौसम सर्द बना रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंडी हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटे से चली। एक दिन पहले के मुकाबले दिन के तापमान में 0.5 और रात के तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद हवा चलने से एक्यूआई में कमी आयी और पिछले 24 घंटे में एक्यूआई 310 से 125 पर आ गया है।