मवाना थाने (Mawana Police Station) के दरोगा की रिश्वत लेते हुए जो वीडियो वायरल हुई है उसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरोगा अपनी चौकी पर ताला लगाकर गायब हो गया है। बता दें मवाना में पिछले साल होर्डिंग लगाने को लेकर दो व्यक्तियों के बीच में मारपीट हो गई थी। जिसमें आदित्य रस्तोगी ने राहुल चौधरी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन विधायक दिनेश खटीक के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया था और पीडि़त ने एफिडेविट दे दिया था।