मेरठ

Janta Curfew: पांच बजते ही दिखा अद्भुत नजारा, हिन्दुओं के साथ मुस्लिमों ने भी बजायी ताली और थाली

Highlights पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू में किया था आह्वान हर जगह गूंजी घंटियों और थालियों की आवाजें हर उम्र वर्ग के लोगों ने बजायी ताली और थाली
2 min read
• •
Mar 22, 2020
meerut

मेरठ। रविवार को शाम को 5 बजते ही मेरठ जिले और महानगर में अदभुद नजारा देखने को मिला। चारों ओर थालियों और तालियों के शोर के बीच मंदिरों में आरतियां और घंटे बजने शुरू हो गए। पीएम मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू का असर मेरठ में भी देखने को मिला। सुबह 7 बजे से लोग पूरी तरह से अपने घरों में कैद हो गए। शाम को जैसे ही पांच बजे वैसे ही मेरठ में लोगों ने ताली और थाली बजानी शुरू कर दी। कॉलोनियां भी घंटियों का आवाज से गूंज उठीं।

कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू के दौरान पांच बजते ही पूरा नगर शंख, घंटे-घडियाल, थाली व तालियों से गूंज उठा। जिधर देखो उधर ही छतों व घरों के बाहर लोग ताली व थाली बजानें में जुटे थे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी नगर की गली-गली में घूमकर लोगों का उत्साह वर्घन करते दिखाई दिए। महानगर की पाॅश कालोनियों शास्त्रीनगर, मोहनपुरी, थापरनगर, लालकुर्ती, सदर बाजार, गंगानगर, मोदीपुरम, अंसल कालोनी, टीपी नगर में शाम को पांच बजते ही हिन्दू हो या मुस्लिम, महिला हो पुरुष इनके साथ ही बच्चे तालियों-थालियों के साथ अपने घरों से बाहर निकले और ताली व थाली बजाई।

पांच बजते ही महानगर में जगह-जगह घंटे-घडियाल, थालियां, शंख, तालियां बजनी शुरू हो गई। मंदिरों में पुजारियों ने शंख व घंटे बजाये। पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए गली-मोहल्लों में जाकर लोगों का उत्साहवर्धन कर रही थी। सभी के घरों से थालियां ताली बजने की आवाजें सुनायी पड़ीं। चारों और देश के लिए लोग मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू को लोगों ने पूरा समर्थन दिया। यह ध्वनि शहर से लेकर गांव तक सुनाई दी। शहर के पुराने में लोग अपनी छत और बालकनी में खड़े थालियाँ व ताली बजा रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर थाली बजाकर मुस्लिम युवकों ने भी थाली और घंटियां बजाई।

Published on:
22 Mar 2020 07:59 pm