scriptइन्होंने सपा-बसपा से की बगावत, भाजपा ने दिया इतना बड़ा तोहफा कि हो गई मोज | bjp declares candidates for vidhan parishad election | Patrika News
मेरठ

इन्होंने सपा-बसपा से की बगावत, भाजपा ने दिया इतना बड़ा तोहफा कि हो गई मोज

सपा-बसपा से बगावत करने वाले नेताओं को भाजपा ने बड़ा तोहफा दिया है।

मेरठApr 15, 2018 / 07:57 pm

Rahul Chauhan

yogi
मेरठ। सपा और बसपा का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए बागी नेताओं को पार्टी की तरफ से रिटर्न गिफ्ट दिया गया है। दरअसल, भाजपा ने अपनी विधान परिषद सदस्यों की सूची में इन नेताओं के नामों को शामिल किया है। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम और दो मंत्रियों के लिए अपनी विधान परिषद की सदस्यता त्याग दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। अब भाजपा ने इन नेताओं को रिटर्न गिफ्ट दिया है।
यह भी पढें : दंगल फिल्म देखकर दो बहनों को हुआ कुछ ऐसा, अब छोटी उम्र में ही अपने से बड़े पहलवानों को चटा रही धूल

कब त्यागी सदस्यता

बता दें कि जब योगी आदित्यनाथ सीएम बने थे तब वे गोरखपुर से भाजपा के सांसद थे। वहीं, तब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद फूलपुर से लोकसभा सांसद थे और दूसरे उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा इलाहाबाद के मेयर थे। इन तीनों नाताओं में से किसी के पास भी विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता नहीं थी। इनके अलावा पार्टी के दो मंत्री मोहसिन रजा और महेंद्र सिंह भी सूबे के किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। जिसके चलते इन सभी को 6 माह के भीतर किसी न किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी था। तब बसपा और सपा के नेताओं ने इन मंत्रियों के लिए अपनी पार्टी से बगावत की और उन्हें अपनी सीट दे दी थी।
पत्रिका टीवी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश बुलेटिन देखने के लिए क्लिक करें

इन नेताओं ने त्यागी थी अपनी सीट

वर्तमान से करीब छह माह पहले सपा से एमएलसी बुक्कल नवाब ने बगावत करते हुए इस्तीफा देने की शुरुआत की थी। उनके बाद एमएलसी यशवंत सिंह ने इस्तीफा दिया था और फिर बसपा के एमएलसी जयवीर सिंह ने भी अपनी सीट छोड़ दी थी। इसके बाद यह सभी नेता भाजपा में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें

रफ्तार के दीवानों को अब नहीं लगानी होगी ब्रेक, जल्द शुरू हो रही यह सड़क

भाजपा ने जारी की 10 लोगों की सूची

रविवार को भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशियों के लिए 10 लोगों की सूची जारी की है। उनमें से चार नाम सपा और बसपा छोड़कर आए नेताओं के हैं। इसमें सपा से भाजपा में पहुंचे बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और सरोजनी अग्रवाल का नाम एमएलसी के लिए शमिल किया है। वहीं, बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जयवीर सिंह का नाम शामिल किया गया है।
छात्राओं ने टाट-पट्टी बिछाने से किया इंकार तो टीचर ने बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

नेताओं की बगावत से भाजपा की राह हुई थी आसान

गौरतलब है कि इन चारों नेताओं की सपा-बसपा की बगावत और इस्तीफा देने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ मंत्री मोहसिन रजा और महेंद्र सिंह के लिए विधानपरिषद की राह आसान हुई थी। वहीं अब भाजपा ने इन लोगों को रिटर्न गिफ्ट दिया है।
इन 10 लोगों के नाम लिस्ट में शामिल

भजपा ने विधान परिषद चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने ये लिस्ट रविवार को जारी की। इस लिस्ट में बिजनौर से भाजपा के कद्दावर नेता अशोक कटारिया और मेरठ से भाजपा नेत्री सरोजनी अग्रवाल को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा भाजपा ने बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्या सागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक और अशोक धवन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Home / Meerut / इन्होंने सपा-बसपा से की बगावत, भाजपा ने दिया इतना बड़ा तोहफा कि हो गई मोज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो