27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में धनतेरस पर टूटा पिछले दस साल का रिकाॅर्ड, 800 करोड़ के पार पहुंचा व्यापार

सोने-चांदी से लेकर वाहनों की जमकर हुर्इ बिक्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 6 Nov 2018, 2:35 PM IST

DEMO PIC

यूपी के इस शहर में धनतेरस पर टूटा पिछले दस साल का रिकाॅर्ड, 800 करोड़ के पार पहुंचा व्यापार

मेरठ।उत्तर प्रदेश के पश्चिम जिलों में इस बार मां लक्ष्मी धनतेरस के दिन बाजार पर खूब मेहरबान रहीं। उनकी कृपा से बाजार में धन की खूब वर्षा हुई।एक ही दिन मेरठ में 800 करोड के कारोबार का अनुमान है।आईआईएम के अनुसार मेरठ में एक दिन में 800 करोड की धनवर्षा हुई है।जिसने पिछले दस साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया।धनतेरस पर हुए इस कारोबार से व्यापारी वर्ग बड़ा खुश है।व्यापारियों का कहना है कि पिछले दस साल में धनतेरस पर इतना कारोबार कभी नहीं हुआ।जितना इस बार हुआ है।

यह भी पढ़ें-पति के अवैध संबंधाें का विरोध करने पर तान दी पिस्टल आैर फिर पत्नी का कर दिया यह हाल

आॅटोमोबाइल में एक दिन में जबरदस्त उछाल

आॅटोमाबाइल कारोबार में धनतेरस के दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आरटीओ विभाग के आंकड़ों के अनुसार 259 चार पहिया वाहन और 3500 दो पहिया वाहनों की ब्रिकी एक दिन में हुई। जिनका रजिस्टेशन के लिए आॅनलाइन आवेदन हुए हैं। ज्यादातर लोगों ने धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी थी। आटोमाबाइल डीलर एसोसिएशन के निपुल गोयल के अनुसार इस बार कैश के मुकाबले लोन से वाहनों की बिक्री अधिक हुई है। इस बार धनतेरस पर बाइक बिक्री में 30 प्रतिशत और कारों में 21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आटोमोबाइल के कारोबार का आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंच गया। विभिन्न सेक्टर के व्यापारियों के आंकलन के मुताबिक इस बार दीपोत्सव पर बाजार 800 करोड़ से अधिक था। आटोमोबाइल व्यापारियों और शोरूम संचालकों ने व्यापार में एक ही दिन में 28 प्रतिशत का इजाफा होने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें-दिवाली के त्योहार से पहले एसडीएम ने एेसे बचार्इ हजारों लोगों की जिंदगी, जमकर हो रही वाहवाही

ज्वैलरी कारोबारियों की रही चांदी

वहीं इस बार पिछले साल के मुकाबले सोने आैर चांदी के दामों में भी जबरदस्त तेजी देखी गई।इसके बावजूद ज्वैलरी बाजार में भी धनतेरस के दिन भारी भीड़ उमड़ी।ज्वैलरी के शौकीनों ने अपनी मनपसंद ज्वैलरी खरीदी।दीपावली के मौके पर ज्वेलरी कारोबार अच्छा रहा।सर्राफ के चेहरे पर रौनक देखने को मिली।पिछले दस साल का रिकाॅर्ड इस बार धनतेहरस में टूट गया।शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के बाबू राम गुप्ता के अनुसार काफी वर्षों बाद दुकानों में इतनी संख्या में ग्राहक दिखाई दिए हैं।

इनके चेहरों पर भी लौटी खुशी

जो व्यापारी जीएसटी और अन्य टेक्स के कारण व्यापार में मंदी से परेशान थे।इस धनतेरस ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है।सोमवार को दिन भर व्यापारियों के चेहरे पर रौनक छाई रही।आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा, मोबाइल, खान-पान और सजावटी वस्तुओं से जुडे़ व्यापारियों क प्रतिष्ठान पर धनतेरस के मौके पर दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही।मेरठ का सेंट्रल मार्केट, आबूलेन और लालकुर्ती बाजार में सुबह दस बजे से ही लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी थी।आलम यह था कि दिन में 12 बजते ही बाजार में निकलने की जगह नहीं रह गई थी।शहर में धनतेहरस के चलते चारों ओर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग