
दिवाली के त्योहार से पहले एसडीएम ने एेसे बचार्इ हजारों लोगों की जिंदगी
बागपत।दिवाली त्योहार पर हर कोर्इ इसकी तैयारियाें में जुटा है आैर हो भी क्यों न यह हिंदूआें का बड़ा त्योहार भी है।एेसे में मिठार्इयों की भी खास डिमांड रहती है।जिसके चलते मिठार्इ वाले दुकानदार ज्यादा से ज्यादा कमार्इ करने की तैयारी में रहते है।वहीं कुछ लोग ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए लाेगाें की जिंदगी से भी खेलने को तैयार है।एेसे ही तैयारी में जुटे कुछ लोगों पर यूपी के बागपत में एसडीएम ने अचानक छापा मारकर लगाम लगा दी। इतना ही नहीं उन्होंने आरोपियों के पास से मिली जहरीली मिठार्इ को नष्ट कराने के साथ ही हजारों लोगों की जिंदगी बचा ली।
अचानक पहुंच गये एसडीएम तो दंग रह गये
जहां खाद्य विभाग को लोगों की जान की परवाह नहीं है, वहीं खेकडा में कुछ ही समय पहले एसडीएम का चार्ज लेने वाले आईएएस पुलकित गर्ग ने साेमवार को इलाके में छापामारी कर जहरीली मिठाई बना रहे एक दुकादार पर सख्त कारवाई के निर्देश जारी कर दिये है।एसडीएम की ईमादारी से हजारों लोगों की जान बच गर्इ है।जबकि जिलाधिकारी के बार बार निर्देश के बाद भी खाद्य विभाग ने कस्बे में मिठाई की दुकानदारों को नोटिस देकर काम खत्म कर लिया।सोमवार को एसडीएम पुलकित गर्ग के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र, महिपाल व सुरेंद्र चौहान ने नगर की प्रमुख मिठाई की दुकान बिशन स्वीट्स कार्नर की दुकान व गोदाम पर छापेमारी की।छापेमारी में दुकान से रसगुल्ले व मावे का सैंपल लिया गया।इसके बाद गोदाम पर छापेमारी की गई।गोदाम पर छापेमारी के दौरान वहां की स्थिति देखकर एस डी एम भड़क गए। गोदाम में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। गोदाम में जाले लगे हुए थे।जिन टबो में मिठाई रखी हुई थी।वो खुले हुए रखे थे।उनमे मरे हुए कीड़े तैर रहे थे। उन्होंने टबो में तैरते हुए कीड़ो व खुले रखे टबो के की फोटो ली व उनकी वीडियो भी बनाई। उन्होने गोदाम में रखे फ्रिज को खोला तो फ्रिज में रखे हुए मावे में बदबू उठी हुई थी।
मौके पर ही नष्ट कर दिया सामान
वहीं एसडीएम ने दुकानदार से बदबू वाले मावे को नष्ट करने के विषय मे सवाल पूछा तो वह चुप रह गया। इस पर एसडीएम ने बदबू वाला करीब सौ किलो मावा मौके पर ही नष्ट कर दिया।वहीं गोदाम में ही दर्जन भर से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर का जखीरा लगा हुआ था।जिस पर उन्होंने आपूर्ति अधिकारी को उन्हें सीज करने के निर्देश दिए।गोदाम में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन रखी हुई थी।उन्होने नगरपालिका में फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।घंटों चली छापेमारी में कड़ी जांच की गई।
Updated on:
6 Nov 2018, 11:49 AM IST
Published on:
6 Nov 2018, 11:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.