यह भी पढ़ें-
यूपी के कई हिस्सों में अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान पुलिस के अनुसार, गोली लगने से घायल संजय ओर सतीश दोनों भाई हैं। दोनों भाई पिता रोहताश के साथ गांव में ही रहकर खेती का काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक, देर शाम लगभग आठ बजे दोनों अपने घर में बैठे थे। तभी किसी ने आवाज लगाई और बाहर आने के लिए कहा। जैसे ही संजय व सतीश बाहर गए तो हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। आवाज सुनकर परिजन बाहर की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर गोली मारकर फरार हो चुके थे। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने गोली से घायल भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद में हमला हुआ है। कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इन्होंने साथ में पहले शराब पी और फिर एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। इसमें एक को मात्र छर्रे लगे हैं। पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।