scriptडेढ़ साल पहले हुआ था निकाह, एक झटके में बोल दिया तलाक-तलाक-तलाक | Husband gave teen talaq to wife in Meerut | Patrika News
मेरठ

डेढ़ साल पहले हुआ था निकाह, एक झटके में बोल दिया तलाक-तलाक-तलाक

Highlights- मेरठ शहर कोतवाली क्षेत्र के मोरीपाड़ा क्षेत्र की घटना- पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट तो एसएसपी से की शिकायत- एसएसपी ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

मेरठJan 18, 2020 / 12:12 pm

lokesh verma

meerut.jpg
मेरठ. डेढ़ साल पहले फातिमा (काल्पनिक नाम) का जिसके साथ निकाह हुआ, उसने एक झटके में तीन तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया। वह गिड़गिड़ाती रही, रोती रही मगर शौहर ने उसकी एक न सुनी। परेशान फातिमा को कोई रास्ता न सूझा तो पहले कोतवाली पहुंची। बताया कि छह महीने से दहेज प्रताड़ना बर्दाश्त करती रही, अब पति तीन तलाक देकर चला गया है।
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के मोरीपाड़ा निवासी फातिमा (काल्पनिक नाम) का निकाह डेढ़ साल पहले बरेली निवासी साजिद हुसैन से हुआ था। आरोप है कि दहेज न मिलने पर पति व ससुराल वाले फातिमा की पिटाई करते थे। हालात ज्यादा बिगड़ने पर कुछ दिन पहले फातिमा मायके आ गई। आरोप है कि दो दिन पूर्व साजिद अपनी ससुराल आया। गेट खोलने पहुंची फातिमा साजिद को देखकर ठिठक गई। जब तक फातिमा कुछ कह पाती, सामने खड़े साजिद ने उसे तीन तलाक बोल दिया। सुनते ही फातिमा के होश उड़ गए। शौहर के पैर पकड़कर रोती-गिड़गिड़ाती रही। इतने पर भी साजिद नहीं पिघला और पत्नी को धक्का देकर वापस चला गया।
यह भी पढ़ें

ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में ट्रक से कुचलकर कार सवार युवक की हत्या, देखें Live Video

इसके बाद कोतवाली पहुंची फातिमा ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दिए जाने की बात बताई। जांच का बहाना कर पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बाबत थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। रविवार को साजिद को बुलाया गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस पर फातिमा एसएसपी कार्यालय पहुंची और वहां पर आपबीती बताई। एसएसपी से उसको आश्वासन मिला है।
अगर पुलिस की बात मानें तो रविवार को दोनों पक्षों की बात होगी, लेकिन क्या फातिमा अब साजिद की पत्नी बन पाएगी। तीन बार तलाक कहने के बाद तो साजिद और फातिमा का रिश्ता ही खत्म हो गया। पत्नी के सामने तीन बार तलाक कहने के बाद पति पत्नी के बीच तलाक हो गया। अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रहा। समझौते की बात तो हो ही नहीं सकती।

Home / Meerut / डेढ़ साल पहले हुआ था निकाह, एक झटके में बोल दिया तलाक-तलाक-तलाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो