3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut Police के दो सिपाहियों ने ब्‍लड देकर बचाई कैंसर पीड़ि‍त की जान

Highlights Meerut Police का मानवीय चेहरा आया सामने Meerut Police ने सिपाहियों के इस नेक काम को किया Tweet Bualandshahr की महिला के पति को है कैंसर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Nov 2019, 12:09 PM IST

up_police.jpg

मेरठ। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। यहां दो सिपाहियों (UP Police Constables) ने खून देकर एक कैंसर (Cnacer) पीड़ि‍त युवक की जान बचाई है। इसके बाद युवक के परिजन उनको धन्‍यवाद देते नहीं थके। सिपाहियों के इस नेक काम की जनपद लोग भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मेरठ पुलिस ने सिपाहियों के इस नेक काम को ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें:अयोध्या फैसले के बाद दारुल उलूम ने किया ऐसा काम कि शुक्रिया अदा देने पहुंचे अधिकारी

इन कांस्‍टेबलों ने की मदद

जानकारी के अनुसार, मामला शुक्रवार का है। सिपाही संदीप दहिया विजिलेंस में तैनात हैं जबक‍ि कांस्‍टेबल अरविंद पुलिस लाइन में तैनात हैं। दाेनों शुक्रवार को इलाज के लिए मेडिकल गए थे। मेडिकल कॉलेज में उन्‍होंने एक महिला को रोते हुए देखा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बुलंदशहर (Bualandshahr) निवासी सुनीता बताया। उसके पति का देवेंद्र है। उसने बताया कि देवेंद्र को कैंसर है। इस समय समय उसको ब्‍लड की जरूरत है। अगर उसे ब्‍लड नहीं मिला तो उसकी जान जा सकती है।

यह भी पढ़ें:तमंचे में गोली भरकर हाथ में लेकर खुलेआम हाइवे पर युवक कर रहा था प्रर्दशन, वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

इलाज में मिली मदद

इसके बाद दोनों सिपाहियों ने रक्‍तदान करने का फैसला किया। दोनों ने एक-एक यूनिट ब्‍लड महिला के पति के लिए डोनेट किया। इससे महिला के पति के इलाज में मदद मिली। सिपाहियों के इस नेक काम की वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने जमकर सराहना की। मेरठ पुलिस ने भी अपने आधिकारिक ट्व‍िटर अकाउंट (Twitter) से कांस्‍टेबलों के इस नेक काम को ट्वीट (Tweet) किया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश