3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या फैसले के बाद दारुल उलूम ने किया ऐसा काम कि शुक्रिया अदा करने पहुंचे अधिकारी

Highlights- पुलिस प्रशासन ने दारुल उलूम देवबंद का जताया आभार - मोहतमिम समेत तमाम उलेमाओं का आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील का धन्यवाद किया- कहा- प्रशासन सहयोग के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Nov 2019, 1:35 PM IST

darul-ulum-deoband.jpg

देवबंद. अयोध्या मामले (Ayodhya Verdict) को लेकर देश के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) का फैसला आने के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने में दारुल उलूम के सहयोग को लेकर प्रशासन ने विश्व विख्यात शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद (Darul Uloom Deoband) का आभार जताया है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने दारूल उलूम पहुंचकर मोहतमिम समेत तमाम उलेमाओं को आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील करने के लिए भी उनका धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर बोला बड़ा हमला, बसपा में शामिल होने को लेकर दिया ये बयान

इस दौरान एसपी देहात विद्यासागर मिश्र दारुल उलूम देवबंद मेहमान खाने में मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी और नायब मोहतमिम मोलाना अब्दुल खालिक संभली से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मुद्दे पर आए फैसले के बाद देशभर के मुसलमानों से उलेमाओं ने अमनो-अमान बनाए रखने की अपील की थी उस अपील के लिए प्रशासन उनका आभार व्यक्त करता है।

एसपी देहात ने कहा कि प्रशासन का सहयोग करने के लिए सभी धर्म गुरुओं से मिलकर उनका आभार जताया जा रहा है। दारुल उलूम देवबंद विश्व विख्यात शिक्षण संस्थान है और यहां से निकलने वाली आवाज दुनियाभर में सुनी जाती है। इसलिए अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले इस संस्थान के जिम्मेदारों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो प्रशासन का सहयोग किया उसके लिए वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार, सीओ चौब सिंह व इंस्पेक्टर यज्ञदेव शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचा कांग्रेस नेताओं का दल, सीएम योगी से मांगा इस्तीफा