3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचा कांग्रेस नेताओं का दल, सीएम योगी से मांगा इस्तीफा

Highlights- नोएडा में आधा दर्जन लोगों द्वारा युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला- कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को दिया हरसंभव मदद का भरोसा- कहा- जब प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है तो इस्तीफा दें सीएम योगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Nov 2019, 11:01 AM IST

cm-yogi.jpg

,,

नोएडा. शहर में युवती से गैंगरेप (Gangrape) की घटना को लेकर कांग्रेस (Congress) नेताओं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की कानून व्यवस्था (Law and Order) नहीं संभल रही है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि उक्त बातें कांग्रेस शहर अध्यक्ष व अन्य कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद कही। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।

यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर बोला बड़ा हमला, बसपा में शामिल होने को लेकर दिया ये बयान

ज्ञात हो कि नोएडा स्थित एफएनएफ रोड के पास स्थित पार्क में बुधवार रात एक युवती से आधा दर्जन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये को इनाम भी घोषित किया है। वहीं पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है। युवती की हालत में सुधार है।

बता दें कि कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाहबुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक दल जिला अस्पताल में पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचा। जहां कांग्रेसियों ने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज कायम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं संभल रही तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। शहर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने कहा कि यदि इसी तरह जंगलराज कायम रहा तो कांग्रेस जिलेभर में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने नोएडा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें- इंस्पेक्टर ने मारी कार से टक्कर तो पिता की मौके पर मौत, पुत्र गंभीर घायल, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो