
AI से बनाया गया प्रतीकात्मक फोटो
Pizza Hunt Controversy:दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक बेहद घिनौनी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-22 स्थित 'पिज्जा हंट' नामक दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक युवक पिज्जा बनाते समय उस पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने वालों में भारी आक्रोश है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा युवक इसी दुकान का कर्मचारी है, जिसकी पहचान मुजम्मिल के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस या किसी आधिकारिक संस्था ने वीडियो की सत्यता या युवक की पहचान की पुष्टि नहीं की है। लेकिन वीडियो वायरल होते ही स्थानीय निवासियों ने इसे लोगों की आस्था और स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ बताते हुए दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी विरोध में उतर आए हैं। संगठनों का कहना है कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने इसे एक सोची-समझी साजिश और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर हमला करार दिया है।
वीडियो सामने आने के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले वीडियो के समय, स्थान और उसकी प्रमाणिकता की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो कब और कहां का है। इसके साथ ही दुकान संचालक और वीडियो में दिखाई दे रहे संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम (Food Safety Act) समेत अन्य संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग की टीमें भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Updated on:
11 May 2026 12:44 pm
Published on:
11 May 2026 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
