मेरठ

Lockdown के दौरान थानेदार ने दिखाई दरियादिली, दो दिन से भूखे इमरान और उसके परिवार ने कहा-शुक्रिया

Highlights दो दिन से मजदूरी के लिए घर से नहीं निकल पा रहा था मजदूर इमरान थाने में बिठाकर खिलाया खाना और जाते समय की 500 रूपये की मदद बोले- पूरे परिवार को भरपेट खाना खिलाओ, आगे भी जरूरत हो बताना  
less than 1 minute read
• •
Mar 25, 2020
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी के चलते हुऐ पूरा मेरठ लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके चलते कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला मजदूर इमरान के घर में दो दिनों से खाना बनाने के लिये राशन नहीं था। जहां उसका पूरा परिवार दो दिनों से भूखा-प्यासा घर के अंदर पड़ा था। जब उनसे रहा नहीं गया तो पूरा परिवार खाने की तलाश में निकल पड़ा। कंकरखेड़ा थाने में पहुंचकर अपनी व्यथा बताई तो थाना प्रभारी ने इमरान व उसके परिवार को आफिस में बिठाया और खाना खिलाने के बाद राशन मंगाकर परिवार को भेजा।

सुबह इमरान अपनी पत्नी आशिमा, दोनों बेटों व दोनो बेटियों के साथ खाना तलाश करते-करते कंकरखेडा थाने पहुंचा। वहां उसने कंकरखेड़ा थाना प्रभारी बिजेन्द्र पाल सिंह राणा से कहा कि मजदूरी न कर पाने के कारण उसका पूरा परिवार दो दिनों से घर के अंदर भूखा प्यासा है और उसके घर में खाना बनाने के लिए कोई भी राशन नहीं है। उसके बच्चे बहुत परेशान हैं।

थाना प्रभारी बिजेंद्र पाल सिंह राणा ने उसकी बात सुनकर उसके पूरे परिवार को अपने आफिस में बैठाया और तुरंत अपने घर से खाना व राशन मंगाकर दिया। साथ ही अपनी तरफ से इमरान को 500 भी दिये और उससे कहा कि तुम परेशान मत हो। घर पर पहुंचकर अपने बच्चों को खाना खिलाओ और आगे भी तुम्हारी मदद की जाती रहेगी। जिसके बाद इमरान और उसके पूरे परिवार के सभी सदस्यों ने थाना प्रभारी बिजेन्द्र पाल सिंह राणा का शुक्रिया अदा किया।

Published on:
25 Mar 2020 07:07 pm
Also Read
View All