scriptरिटायर्ड मेजर के घर से पड़ोसियों को आ रही थी दुर्गंध, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मिली लाश | rotten body of a retired major found from home | Patrika News
मेरठ

रिटायर्ड मेजर के घर से पड़ोसियों को आ रही थी दुर्गंध, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मिली लाश

Highlights
– दो दिन से कमरे में सड़ रही थी रिटायर्ड मेजर की लाश
– पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला शव को बाहर
– परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही पुलिस

मेरठJan 20, 2021 / 04:29 pm

lokesh verma

body.jpg
मेरठ. सेना से रिटायर्ड मेजर का शव दो दिन से घर के एक कमरे में सड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों को घर के आसपास जब दुर्गन्ध आई तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर रिटायर्ड मेजर का शव पड़ा था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृश्ट्या रिटायर्ड मेजर की मौत दो पहले हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- देवबंद: DSP के पैृतक आवास पर CBI का छापा, परिजनों से घंटों हुई पूछताछ

दरअसल, यह मामला थाना गंगानगर क्षेत्र का है। मंगलवार की देर रात एक रिटायर्ड मेजर का शव घर में बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। रिटायर्ड मेजर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सेना से रिटायर 80 वर्षीय मेजर अजीत सिंह पिछले 30 साल से गंगानगर नगर के ए-वन-86 में रह रहे थे। बताया जाता है मेजर अजीत सिंह अविवाहित थे और इस मकान में अकेले ही रहते थे। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, उन्होंने रविवार को अजीत सिंह को पार्क में घूमते देखा था। इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी। मंगलवार की शाम रिटायर्ड मेजर अजीत सिंह के मकान से दुर्गंध सूंघकर क्षेत्रवासियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस दरवाजा तोड़कर मकान के भीतर पहुंची तो कमरे में बेड के पास जमीन पर मेजर अजीत सिंह की लाश पड़ी थी। लाश को देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि रिटायर्ड मेजर की मौत हुए दो दिन का समय बीत चुके हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी के साथ मृतक के परिजनों से संपर्क के प्रयास में जुटी है। रिटायर्ड मेजर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

Home / Meerut / रिटायर्ड मेजर के घर से पड़ोसियों को आ रही थी दुर्गंध, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मिली लाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो