मेरठ। थाना नौचंदी पुलिस ने हापुड़ के थाना हाफिजपुर से चोरी किए 60 गैस के सिलेंडर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैस सिलेंडर गोदाम से इन्होंने 60 सिलेंडर चुराए थे बाकी सिलेंडरों को भी चुरा रहे थे। पांचों अभियुक्तों के अलावा इनके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए पांचों आरोपी शौकत, नदीम, सलीम, सलीम और राजू मेरठ के लिसाड़ी गेट के रहने वाले हैं।